जिस पल का फैंस सुबह से इंतजार कर रहे थे, आखिर वह पल आ ही गया। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी रॉयल वेडिंग की तस्वीरें शेयर की। इसके साथ ही दोनों का एक-दूसरे के लिए लिखा प्यारा सा मैसेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर दुल्हन बनी रश्मिका मंदाना का महारानी लुक और विजय देवरकोंडा के रॉयल लुक की चर्चाएं भी शुरू हो चुकी हैं।
आइए आपको रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रॉयल वेडिंग लुक के बारे में बारीकी से बताते हैं -
देसी लेकिन रॉयल लुक
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने उदयपुर में अपनी ड्रीम वेडिंग को अंजाम दिया। दोनों की शादी के फंक्शंस 24 फरवरी से ही शुरू हो गए थे। कपल अक्सर सोशल मीडिया पर शादी और उससे जुड़ी झलकियां शेयर कर रहा था। लेकिन दोनों का रॉयल लुक शादी के बाद रिविल हुआ जिससे नजरें हटाना अब मुश्किल हो रहा है।
बात अगर रश्मिका मंदाना के देसी लेकिन बड़े ही रॉयल लुक की करें तो रस्ट ऑरेंज रंग की साड़ी में रश्मिका बेहद सुन्दर लग रही हैं। इस पावर कपल के शादी के जोड़े को अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है और एमी पटेल ने उन्हें स्टाइल किया है।
Instagram
दुल्हन का नूर ऐसा कि नजर न हटे
रश्मिका मंदाना ने चौड़े गोल्डन बॉर्डर की साड़ी पहनी है, जिसमें रॉयल्टी के साथ-साथ एलिगेंस भी झलक रहा है। खास बात यह रही कि रश्मिका ने अपनी शादी के जोड़े के लिए सुर्ख लाल रंग को न चुनकर रस्ट ऑरेंज जैसे एलिगेंट रंग को चुना। इस साड़ी पर हैंड एम्ब्रायडरी की गयी है जिसपर टेम्पल मोटिफ्स बने हुए हैं।
Read Also | रश्मिका मंदाना के सपनों का राजकुमार विजय देवरकोंडा घोड़े पर सवार होकर पहुंचा, यहां देखें Photos
रश्मिका की साड़ी को ड्रेप करते समय उनके पल्लू के प्लीट्स को पतला रखा गया है, जिसकी वजह से उनकी हेवी गोल्ड ज्वेलरी और साड़ी का बॉर्डर हाइलाइट हो रहा है। इस साड़ी के साथ रश्मिका ने हेवी एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज कैरी किया है जिसपर सुनहरे तारों से वर्टिकल लाइन्स बनाए हुए हैं। ब्लाउज को स्वीट हार्ट नेकलाइन दिया गया है जो इस साड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। इसके साथ ही रश्मिका ने अपने बाल खुले रखें हैं, जो उनकी सुन्दरता को बढ़ा रहा है।
गोल्डन दुपट्टा और हेवी ज्वेलरी
रश्मिका मंदाना ने अपने वेडिंग लुक को कम्प्लीट करने के लिए गोल्डन दुपट्टा कैरी किया है। इस दुपट्टे के बॉर्डर पर जरी वर्क है जिसपर रेड डिटेलिंग की गयी है। दुपट्टे पर महल जैसी आकृति बनायी गयी है और उसके लास्ट एंड पर लिखा हुआ है - In Every Lifetime. इस पर्सनल टच ने रश्मिका के लुक को और भी खास बना दिया है। साउथ इंडियन दुल्हनों की तरह ही रश्मिका ने भी गोल्ड ज्वेलरी ही चुना है लेकिन उन्होंने वर्तमान ट्रेंड मिनिमल ज्वेलरी के बजाए एंटिक और ज्वेलरी को चुना।
इसकी वजह से उनका रॉयल लुक और भी उभर कर सामने आया है। रश्मिका मंदाना ने अपनी रियल लाइफ दुल्हन वाले लुक के साथ लेयर्ड नेकलेस, झुमके, बाजूबंद (वानकी), माथा पट्टी, कमरबंद, लाल रंग की चूड़ियां, सोने के कंगन और हाथ फूल पहना है जो उनके ब्राइडल लुक को बहुत ही ग्रेसफूल बना रहा है।
Instagram
किसी से कम नहीं दुल्हे राजा
अपने इस खास दिन पर विजय देवरकोंडा ने आइवरी रंग की धोती पहनी थी। इसके साथ उन्होंने सिन्दूरी रंग के अंगवस्त्र को पेयर किया था जो रश्मिका मंदाना की साड़ी को भी कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। विजय के अंगवस्त्र पर टेम्पल और फॉरेस्ट मोटिफ की एम्ब्रॉयडरी बनी हुई है जो इसके लुक को बहुत ही शानदार बना रहा है।
इस अंगवस्त्र पर हाथी, शेर, फूल और भी कई मोटिफ्स हैं। इसके साथ ही विजय देवरकोंडा ने पारंपरिक गोल्ड ज्वेलरी जैसे गले में हार, हाथों में कड़ा और कमर में सोने का बेल्ट पहना है जो उनके लुक को बिल्कुल महाराजाओं वाला बना रहा है। इसके साथ ही गौर करने वाली बात रही कि विजय देवरकोंडा ने हाथों में मेहंदी के बजाए आल्ता लगाया है, जो उनके अंगवस्त्र के रंग से मैच कर रहा है।