🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

इंस्टाग्राम पर नरेंद्र मोदी के 100 मिलियन फॉलोवर्स हुए पूरे, कौन से राष्ट्राध्यक्ष हैं उनसे कितना पीछे?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 पर इंस्टाग्राम की वर्चुअल दुनिया में अपना पहला कदम रखा था।

By Moumita Bhattacharya

Feb 26, 2026 20:52 IST

दुनिया के प्रसिद्ध राजनेताओं में पहली बार किसी देश के प्रधानमंत्री अथवा राष्ट्राध्यक्ष का इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या 10 करोड़ यानी 100 मिलियन के जादुई आंकड़े को पार कर गया है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस संख्या को पार कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) समेत अन्य कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को पीछे छोड़ दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 पर इंस्टाग्राम की वर्चुअल दुनिया में अपना पहला कदम रखा था। उसी वर्ष लोकसभा चुनाव में 336 सीटे जीतकर NDA सरकार में बतौर प्रधानमंत्री अपना पदभार उन्होंने ग्रहण किया था। बात अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करें, तो वर्तमान में इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनसे लगभग दोगुना फॉलोवर्स है।

सोशल मीडिया पर दुनिया के प्रसिद्ध राजनेताओं कितने हैं लोकप्रिय?

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - 100 मिलियन (10 लाख)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - 43.2 मिलियन

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो - 15 मिलियन

ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डा सिल्वा - 14.4 मिलियन

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन - 11.6 मिलियन

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई - 6.4 मिलियन

सिर्फ विदेश ही नहीं बल्कि देश के राजनेताओं के साथ भी पीएम मोदी के फॉलोवर्स की संख्या में बहुत बड़ा फर्क है। देश के राजनेताओं में पीएम मोदी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (16.1 मिलियन) के सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वहीं कांग्रेस सचिव राहुल गांधी के 12.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं। बात अगर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करें, तो इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख 92 हजार फॉलोवर्स हैं।

Prev Article
सफाईकर्मियों का वेतन महीने में 1 लाख से भी अधिक! सरकारी नौकरी में आकर्षक मौका
Next Article
पी. चिदम्बरम की बढ़ी मुश्किलें, एयरसेल-मैक्सिम मामले में ED की नई चार्जशीट में लगे कई बड़े आरोप

Articles you may like: