🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

"कभी करता था ट्रक की सफाई...”, वायरल वीडियो से मिली नई पहचान, पास की 10वीं की परीक्षा!

तेलंगाना के अरुण कुमार ने गरीबी और अधूरी पढ़ाई के बावजूद 6 सेकेंड की हंसी वाले वायरल वीडियो से अपनी जिंदगी बदलकर कंटेंट क्रिएटर बनकर मिसाल कायम की।

By प्रियंका कानू

Feb 26, 2026 19:12 IST

हैदराबाद: तेलंगाना के अरुण कुमार की 6 सेकेंड की मासूम हंसी ने उनकी किस्मत बदल दी। गरीबी के कारण चौथी के बाद पढ़ाई छोड़ने वाला यह लड़का कभी धूल-मिट्टी में ट्रक साफ करता था। एक वायरल वीडियो ने उसे पहचान दी, अधूरी पढ़ाई फिर शुरू हुई और आज वह 10वीं पास कर कंटेंट क्रिएटर बन चुका है। चाय के साथ उसकी सादगी भरी हंसी अब लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाती है।

कौन है अरुण कुमार?

सोशल मीडिया पर अपनी खास हंसी से लोगों का ध्यान खींचने वाले इस लड़के का नाम अरुण कुमार है। तेलंगाना में रहन वाला अरुण कुमार इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी अनोखी हंसी की वजह से चर्चा में हैं। कुछ सेकेंड के एक छोटे से वीडियो ने उसकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी। बेहद साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में जन्मे अरुण को हालात के कारण चौथी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। परिवार का सहारा बनने के लिए उन्होंने ट्रक क्लीनर के रूप में काम शुरू कर दिया।

कैसे वायरल हुई हंसी?

काम के दौरान उनकी मुलाकात ट्रक ड्राइवर नेहरू से हुई। एक दिन चाय पीते समय अरुण की जोरदार और मासूम हंसी सुनकर नेहरू ने उसका एक छोटा सा वीडियो बना लिया। यही वीडियो जब सोशल मीडिया पर साझा किया गया तो देखते ही देखते वायरल हो गया। लोगों ने उसकी हंसी को रील्स और मीम्स में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया और अरुण कुमार इंटरनेट पर पहचान बना बैठा।



किसने बदली दिशा?

कहानी यहीं नहीं रुकी। वीडियो वायरल होने के बाद नेहरू ने अरुण का हौसला बढ़ाया और उसे दोबारा पढ़ाई शुरू करने के लिए प्रेरित किया। आर्थिक मदद और मार्गदर्शन के सहारे अरुण ने स्कूल में दोबारा दाखिला लिया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उसने मेहनत जारी रखी और आखिरकार 10वीं कक्षा की परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली।

आज कहां हैं अरुण?

आज अरुण कुमार एक कंटेंट क्रिएटर के रूप में सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके वीडियो लाखों लोग देखते हैं। कई कार्यक्रमों में भी उन्हें आमंत्रित किया जा चुका है। अपनी सफलता का श्रेय वे हमेशा नेहरू को देते हैं, जिन्होंने सही समय पर उनका साथ दिया। अरुण की कहानी यह बताती है कि जिंदगी में उम्मीद और मेहनत का साथ हो तो एक छोटी सी मुस्कान भी बड़ा बदलाव ला सकती है।

Prev Article
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जमशेदपुर में रखा श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक केंद्र की नींव

Articles you may like: