🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

किस जिले में केंद्रीय बलों की कितनी कंपनियां तैनात होंगी? क्या मार्च में घोषित होगी विधानसभा चुनाव की तारीखें?

चुनाव आयोग और राज्य प्रशासन के बीच हुई बैठक में लगभग 50 प्रतिशत बूथों को 'संवेदनशील' के तौर पर चिह्नित किया गया है।

By Shubhrajit Chakraborty, Posted By : Moumita Bhattacharya

Feb 26, 2026 17:40 IST

1 मार्च से राज्य में 240 कंपनी केंद्रीय बलों की तैनाती होगी। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के विभिन्न जिलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और चुनाव के दौरान होने वाली हिंसा के प्रति आम लोगों के मन में बैठे डर को दूर भगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग और राज्य प्रशासन के बीच हुई बैठक में लगभग 50 प्रतिशत बूथों को 'संवेदनशील' के तौर पर चिह्नित किया गया है।

राज्य भर के लगभग 80,681 बूथों पर विधानसभा चुनाव करवाए जाएंगे। इसके साथ ही हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में लगभग 60-70 बूथ बनाए जा सकते हैं।

अब सवाल यह उठता है कि राज्य में आने वाली 240 कंपनी केंद्रीय बल के जवानों में से कितनी कंपनी केंद्रीय बलों को किस जिले में तैनात किया जाएगा? सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राज्य में सर्वाधिक 30 कंपनी केंद्रीय बलों को उत्तर 24 परगना और न्यूनतम 3 कंपनी केंद्रीय बलों को कालिम्पोंग में तैनात किया जाएगा।

जान लेते हैं कौन से जिले में कितना केंद्रीय बल तैनात होगा?

* उत्तर 24 परगना - 30 कंपनी (सर्वाधिक)

* मुर्शिदाबाद - 16 कंपनी

* हावड़ा - 15 कंपनी

* दक्षिण 24 परगना - 15 कंपनी

* हुगली - 14 कंपनी

* पूर्व मिदनापुर - 14 कंपनी

* मालदह - 12 कंपनी

* नदिया - 12 कंपनी

* उत्तर दिनाजपुर - 11 कंपनी

* दक्षिण दिनाजपुर - 10 कंपनी

* दार्जिलिंग - 9 कंपनी

* कूचबिहार - 9 कंपनी

* पूर्व बर्दवान - 8 कंपनी

* पश्चिम मिदनापुर - 8 कंपनी

* पश्चिम बर्धमान (आसनसोल दुर्गापुर कमिश्नरेट) - 8 कंपनी

* जलपाईगुड़ी -7 कंपनी

* बांकुड़ा - 7 कंपनी

* बीरभूम - 7 कंपनी

* पुरुलिया - 5 कंपनी

* झाड़ग्राम - 5 कंपनी

* अलीपुरदुआर - 5 कंपनी

* कालिम्पोंग - 3 कंपनी (न्यूनतम)

बताया जाता है कि फिलहाल (1 मार्च) 240 कंपनी केंद्रीय बल को राज्य के अलग-अलग जिलों में तैनात किया जाएगा। 10 मार्च को फिर से 240 कंपनी केंद्रीय बल को तैनात किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग 28 फरवरी को राज्य का अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तैयारियां कर रहा है।

हालांकि चुनाव आयोग ने यह भी बताया कि बाद में सप्लिमेंटरी मतदाता सूची जारी की जा सकती है। संभावना जतायी जा रही है कि अगर 28 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाती है तो मार्च के शुरुआती 10 दिनों में ही विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी जा सकती है।

Prev Article
कोलकाता में 120 CNG बसों को हरी झंडी, 12.56 लाख विद्यार्थियों को साइकिलें देंगी ममता बनर्जी

Articles you may like: