🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

तुष्टिकरण की राजनीति ‘खतरनाक स्तर’ पर! दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ममता बनर्जी को घेरा

रेखा गुप्ता ने कहा कि अब आपकी बारी है 'दीदी'। बंगाल औ महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का पूरा अधिकार है।

By Moumita Bhattacharya

Feb 23, 2026 00:02 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने रविवार को एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने सिर्फ घुसपैठियों की पहचान को रोकने के लिए ही SIR की प्रक्रिया में बाधा डालने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा करते हुए कहा कि राज्य की जनता अब तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है।

रविवार को भाजपा की महिला इकाई द्वारा आयोजित 'नारी संकल्प यात्रा' के दौरान पश्चिम बंगाल में अपनी समकक्ष ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार की तुष्टिकरण की नीतियों की वजह से ही हाल के वर्षों में बड़ी संख्या में घुसपैठियों को राज्य में घुसने का मौका मिल गया।

इसका असर मूलभूत अधिकारों जैसे पानी, बिजली, राशन, शिक्षा और वैध मतदाताओं को वोट देने के अधिकार पर पड़ा है। गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह इसे जारी रखना चाहती हैं और इसलिए SIR को रोकने की कोशिश कर रही हैं जिसका मकसद घुसपैठियों की पहचान करना और उन्हें डिपोर्ट करना है।

जरा सोचिए कि एक मुख्यमंत्री सुप्रीम कोर्ट में जाकर उस प्रक्रिया के खिलाफ बहस कर रही है जो निष्पक्ष चुनाव को सुनिश्चत करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल राज में तुष्टीकरण की राजनीति "खतरनाक स्तर" पर पहुंच गई है।

रेखा गुप्ता ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जताते हुए आरजी कर अस्पताल का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला मुख्यमंत्री के होने के बावजूद महिलाएं ही सुरक्षित नहीं है। उन्होंने राज्य सरकारी की परियोजनाओं जैसे कन्याश्री आदि को झुठा वादा करार दिया। गुप्ता ने राज्य सरकार पर केंद्र की परियोजनाओं को रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि लाखों-करोड़ों रुपए जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचते हैं क्योंकि बंगाल में आयुषमान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन अभियान आदि को राज्य में लागू नहीं किया गया है।

स्कूलों में शिक्षकों की कमी, राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर जतायी गयी आपत्ति आदि मुद्दों पर भी उन्होंने बंगाल की तृणमूल सरकार को घेरने की कोशिश की। भाजपा शासित दिल्ली सरकार के साथ तुलना करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि लोगों ने 'भैया' (दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ इशारा) को वोट देकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब आपकी बारी है 'दीदी'। रेखा गुप्ता ने कहा कि बंगाल औ महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का पूरा अधिकार है।

Prev Article
‘₹1500 देकर कहा जा रहा भंडार!’ – मोहम्मद सलीम का तृणमूल सरकार पर हमला

Articles you may like: