🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

‘₹1500 देकर कहा जा रहा भंडार!’ – मोहम्मद सलीम का तृणमूल सरकार पर हमला

मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ नौकरी देने का झुठा दावा किया है - मोहम्मद सलीम का ममता बनर्जी पर हमला

By Moumita Bhattacharya

Feb 22, 2026 18:24 IST

शनिवार को पार्टी के युवा नेता प्रतीक उर रहमान CPIM छोड़कर तृणमूल में शामिल हो गया। इसके अगले दिन यानी रविवार (22 फरवरी) को CPIM के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सलीम ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। मौलाली में एस एन बनर्जी रोड पर स्थित स्मृति भवन में दोपहर के समय आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने एक ओर जहां राज्य में महिलाओं की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की।

वहीं दूसरी ओर उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधने का मौका भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री झुठे दावे कर रही है।

SIR में महिलाओं की दशा सबसे ज्यादा सोचनीय

CPIM नेता मोहम्मद सलीम ने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के लिए चुनाव से पहले महिलाओं का संगठनात्मक विकास करना होगा। उनका दावा है कि समाज में महिलाओं को अलग-थलग कर दिया गया है। SIR में महिलाओं की दशा सबसे ज्यादा सोचनीय है। चुनाव आयोग की ओर से SIR में अपना लिंकेज देने के लिए महिलाओं से वंश के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है। समाज में महिलाओं को कोई मानवाधिकार नहीं दिया गया है।

धर्म और जाति के नाम पर महिलाओं का समान अधिकार छीन लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं के लिए अच्छी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। तो पेयजल और न ही शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध है। परिवहन की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। उनका कहना है कि अगर केरल में महिलाओं के लिए अगर निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था की जा सकती है तो हम क्यों नहीं कर सकते? उनका दावा है कि महिलाओं के प्रति हिंसात्मक और घृणात्मक अपराधों की संख्या बढ़ रही है।

राज्य सरकार पर किया कटाक्ष

मोहम्मद सलीम का आरोप है कि राज्य सरकार पूर्व तरह से व्यर्थ साबित हुई है। मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ नौकरी देने का झुठा दावा किया है। इस वजह से ही इतनी भारी संख्या में बेरोजगार युवक-युवती 'युवा साथी' की लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'युवा साथी', 'युवाश्री' सब कुछ धोखा है।

उन्होंने 'लक्ष्मी भंडार' को लेकर भी तीखा वार करते हुए कहा कि ₹1500 देकर भंडार क्यों कहा जा रहा है! तृणमूल ने भंडार को लूटा है। उन्होंने कहा कि CPIM सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार को बंद कर देगी। तब महिलाओं के विकास पर अधिक रुपया आवंटित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी 1 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के जन्मदिवस के दिन से ही पार्टी राज्य में प्रचार अभियान शुरू करेगी।

उन्होंने बताया कि किस विधानसभा केंद्र में कैसी स्थिति है, यह जानने के लिए पार्टी की ओर से एक डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है। इसमें जिला, विधानसभा केंद्र और बूथ के आधार पर जानकारियां दी गयी है। इन जानकारियों के आधार पर ही तय किया जाएगा कि किस इलाके के लिए कौन सी रणनीति अपनायी जाएगी।

बिकाऊ नहीं है CPIM

शनिवार को प्रतीक उर रहमान के पार्टी छोड़कर तृणमूल में शामिल होने को लेकर तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने CPIM की युवा शक्ति का तृणमूल में शामिल होना कहा था। इस बारे में मोहम्मद सलीम ने कहा कि पार्टी में सभी बिकाऊ नहीं होते हैं। CPIM बिकने वाली राजनीति नहीं करती है। CPIM युवा नेताओं को राजनैतिक मंच देती है। उन्होंने दावा किया कि अभिषेक बनर्जी अपनी पार्टी ही नहीं संभाल पा रहे हैं। वह कैसे युवा नेताओं को जगह देंगे।

Prev Article
तृणमूल छोड़कर भाजपा में गए दीपेन्दु विश्वास की विधानसभा चुनाव से पहले 'घर वापसी', तृणमूल में लौटकर क्या कहा?
Next Article
तुष्टिकरण की राजनीति ‘खतरनाक स्तर’ पर! दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ममता बनर्जी को घेरा

Articles you may like: