🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनना चाहती हैं रिंकू मजुमदार, दिलीप घोष ने क्या कहा?

अचानक क्यों रिंकू मजुमदार ने लिया यह फैसला? दिलीप घोष ने इस मामले में क्या कहा?

By Tuhina Mondal, Posted By : Moumita Bhattacharya

Feb 19, 2026 17:37 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा की उम्मीदवार बनना चाहती हैं दिलीप घोष की पत्नी रिंकू मजुमदार। मिदनापुर, बीजपुर और न्यू टाउन - ये तीन ऐसे विधानसभा केंद्र हैं जहां से उम्मीदवार बनने की इच्छा जताते हुए उन्होंने भाजपा के सदर ऑफिस में अपना बायोडाटा जमा किया है।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए रिंकू मजुमदार ने कहा कि मैं भाजपा की ही कार्यकर्ता हूं। पिछले लंबे समय से पार्टी में हूं। अगर हमारे पास योग्यता होने के बावजूद हमें मौका नहीं मिलता है तो और किसे मिलेगा? अपनी पत्नी रिंकू मजुमदार के इस फैसले व आवेदन के बारे में दिलीप घोष का क्या कहना है?

हम जैसे योग्य को नहीं तो किसे मिलेगा मौका?

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 31 जनवरी को रिंकू मजुमदार ने अपना बायोडाटा पार्टी के सदर ऑफिस में जमा किया। बताया जाता है कि सॉल्टलेक में भाजपा के ऑफिस में जाकर उन्होंने खुद अपना बायोडाटा एक भाजपा नेता को सौंपा था। इस बारे में रिंकू मजुमदार का कहना है कि मुझे इस पार्टी और पार्टी के कार्यकर्ताओं से बेहद लगाव है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि हमारे जैसे योग्य कार्यकर्ताओं को अगर मौका नहीं मिलता है तो किसे मौका मिलेगा? मैंने अपनी आंखों के सामने देखा है कि अचानक पार्टी में शामिल होकर कितने लोगों को टिकट मिल गया। अच्छे लोग राजनीति में नहीं रहते हैं इसलिए बुरे लोग उस जगह को घेरकर बैठे रहते हैं।

क्या रही दिलीप घोष की प्रतिक्रिया?

पत्नी रिंकू मजुमदार द्वारा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनने के लिए अपना बायोडाटा जमा देने की बात पर जब भाजपा नेता दिलीप घोष से उनकी प्रतिक्रिया पूछी गयी तो उन्होंने कहा कि वह पार्टी की मुझसे भी ज्यादा पुरानी कार्यकर्ता हैं। वह काफी समय पहले से भाजपा की बतौर कार्यकर्ता काम कर रही हैं। उन्होंने स्वेच्छा से आवेदन किया है। हजारों लोग आवेदन कर रहे हैं। लेकिन कौन उम्मीदवार बनेगा, यह पार्टी ही निर्धारित करेगी।

Prev Article
विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उलटफेर, भाजपा विधायक विष्णुप्रसाद शर्मा तृणमूल में शामिल
Next Article
मातृभाषा दिवस की विडंबना: भद्रलोक की धरती पर क्यों गिर रहा है राजनीतिक संवाद का स्तर?

Articles you may like: