🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पहले अदालत और अब पासपोर्ट ऑफिस को मिला बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल

मुख्य रूप से Post Office Passport Seva Kendra (POPSK) को ही निशाना बनाया गया।

By Sayani Jowardar, Posted By : Moumita Bhattacharya

Feb 26, 2026 19:44 IST

पहले निजी एयरलाइंस कंपनी (IndiGo) की विमान में, उसके बाद कोलकाता के सिटी सिविल कोर्ट समेत कई जिलों के अदालत के बाद अब पासपोर्ट ऑफिस में धमकी भरा ई-मेल आया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह कोलकाता में रुबी के पास स्थित पासपोर्ट ऑफिस में बम रखे होने का धमकी भरा ई-मेल आया। इसके साथ ब्रेबॉर्न रोड वाले ऑफिस में भी हड़कंप मच गया।

इसके बाद तो जैसे लाइन ही लग गयी। हावड़ा, आसनसोल, चुचुंड़ा, श्रीरामपुर, बांकुड़ा, कटवा, कूचबिहार, दार्जिलिंग, नदिया, बैरकपुर, पूर्व बर्दवान के पोस्ट ऑफिस में ऐसी धमकियां मिलने लगी।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्य रूप से Post Office Passport Seva Kendra (POPSK) को ही निशाना बनाया गया। गुरुवार को सप्ताह का व्यस्त दिन होने के बावजूद विभिन्न पोस्ट ऑफिस में लगातार आ रहे धमकी भरे ई-मेल की वजह से उन्हें खाली करवा दिया गया। कर्मचारियों से लेकर उपभोक्ता, पुलिस कर्मियों ने सभी को बाहर निकल जाने का अनुरोध किया। बम डिस्पोजल टीम को बुलाया गया।

अच्छी तरह से तलाशी भी ली गयी। बताया जाता है कि यह धमकी भरा ई-मेल मुख्य रूप से उन पोस्ट ऑफिस में ही आया था जहां पासपोर्ट ऑफिस थे।

इन धमकी भरे ई-मेल के सब्जेक्ट लाइन पर कथित तौर पर लिखा हुआ था, 'साइनाइड इनफ्यूटस्ड RDX IED पोस्ट ऑफिस में रखा हुआ है। सभी अपने चेहरे और नाक को ढंककर बाहर निकल जाएं।' चुंचुड़ा के पोस्टमास्टर सौमित्र दत्त ने बताया कि ई-मेल में लिखा गया था कि POPSK में RDX रखा गया है। दोपहर 1.15 बजे से 2 बजे के बीच विस्फोट हो सकता है। इसलिए हमसे जल्द से जल्द ऑफिस खाली कर देने के लिए बोला गया। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

पिछले कुछ दिनों से बम धमाकों के ऐसे धमकी भरे ई-मेल आने का सिलसिला काफी बढ़ गया है। साइबर विशेषज्ञों का मानना है कि मुख्य रूप से VPN या इसी प्रकार के किसी नेटवर्क का इस्तेमाल कर ये ई-मेल भेजे जा रहे हैं जिसका IP एड्रेस ट्रैक कर पाना संभव नहीं हो रहा है। ये वास्तविक IP को छिपाकर दूसरे IP का इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से इन घटनाओं के पीछे कौन असमाजिक तत्व छिपे हुए हैं, इनका पता लगाना टेढ़ी खीर है।

Prev Article
अंतिम मतदाता सूची से कितने मतदाताओं का नाम हटेगा?
Next Article
उमर अब्दुल्ला ने ममता बनर्जी का किया समर्थन, राज्य का नाम बदलने को लेकर किया जा रहा वंचित!

Articles you may like: