🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दुबई में बेटी संग फंसी लारा दत्ता : आंखों में आंसू भरकर सुनाई खौफनाक आपबीती! Video

वीडियो में आंखों में नमी भरकर लारा दत्ता बता रही हैं कि पिछले 3 दिनों से वह अपनी बेटी के साथ दुबई में फंसी हुई हैं।

By Moumita Bhattacharya

Mar 05, 2026 14:39 IST

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच पिछले कुछ दिनों से दुबई में कई भारतीय फिल्मी सितारों के फंसे होने की जानकारियां सामने आ रही हैं। इस बीच पूर्व मिस यूनीवर्स लारा दत्ता (Lara Dutta) का एक वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आंखों में नमी भरकर लारा दत्ता बता रही हैं कि पिछले 3 दिनों से वह अपनी बेटी के साथ दुबई में फंसी हुई हैं। सिर्फ इतना ही नहीं लारा दत्ता ने मिसाइल हमले के आंख देखे खौफनाक मंजर के बारे में भी इस वीडियो में बताया है।

बेटी के साथ दुबई में फंसी लारा दत्ता

लारा दत्ता एक ब्रांड कमिटमेंट की वजह से दुबई में गयी हुई थी। पिछले 3 सालों से लारा का दुबई में भी घर है। दुबई में वह और उनकी बेटी सायरा गयी हुई थी जब ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच यह संघर्ष शुरू हो गया। इस वजह से लारा भारत वापस नहीं लौट पा रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं लारा ने अपनी आंखों के सामने मिसाइल हमलों को देखा और उनके रोकने के लिए हो रहे धमाके सुने। इनकी वजह से वह और उनकी बेटी काफी डर गयी हैं।

सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो मैसेज में लारा दत्ता ने बताया कि UAE और दुबई पिछले 3 सालों से मेरा घर है। 28 फरवरी को मैं दुबई के स्टूडियो में शूटिंग कर रही थी। ऊपर से धमाकों की आवाजें आने लगी। हम स्टूडियो से बाहर भागे और मिसाइलें इंटरसेप्ट होते देखा। लारा दत्ता ने बताया कि उनकी बेटी उनके साथ है जबकि पति महेश भूपति काम के सिलसिले में बाहर थे।

खौफनाक अनुभव किया शेयर

लारा दत्ता ने आंखों में आंसू भरकर बताया कि यह बहुत डरावना है। बहुत सारे फाइटर जेट्स उड़ रहे हैं, तेज धमाकों की आवाजें आ रही हैं। हम विला में सुरक्षित इलाके में रहते हैं इसके बावजूद खिड़कियां हिल रही हैं, घर के दरवाजे कांपते हैं। यह बहुत डराने वाला पल जरूर है लेकिन एक भी पल असुरक्षित महसूस नहीं किया।

लारा ने UAE सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार ने कमाल का काम किया है। उन्होंने हर इंसान को संभाला, भले ही वह किसी भी देश का हो। एक्ट्रेस ने बताया कि वह देश वापस लौटने की कोशिश कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लारा दत्ता ने सुनाई आपबीती :-

Prev Article
शुभश्री बेटे यूवां के साथ दुबई में फंसी, एक्ट्रेस कैसे लौटेंगी देश?
Next Article
सचिन तेंदुलकर की बहू बनीं सानिया चंडोक, कमाई सुनकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका!

Articles you may like: