🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

हावड़ा के पिलखाना में प्रमोटर हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

दोनों हत्यारे चलते हुए प्रमोटर के पास पहुंचे थे और उन्हें प्वाएंट ब्लैंक रेंज से गोली मार दी थी।

हावड़ा के गोलाबाड़ी पिलखाना में प्रमोटर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों का नाम हारुन खान और रोहित हुसैन बताया जाता है। दोनों को गोलाबाड़ी थाना की पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि ट्रांजिट रिमांड पर दोनों को कोलकाता लाया जाएगा।

बता दें, गत 25 फरवरी को हावड़ा के पिलखाना में प्रमोटर सफीक खान की दिन-दहाड़े हत्या कर देने का मामला सामने आया था। इस मामले में ही हत्या के 8 दिनों बाद दोनों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गत 25 फरवरी की अहले सुबह हावड़ा के पिलखाना में प्रमोटर सफीक खान (27) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। दोनों हत्यारे चलते हुए प्रमोटर के पास पहुंचे थे और उन्हें प्वाएंट ब्लैंक रेंज से गोली मार दी थी।

बताया जाता है कि सबसे पहले सिर पर गोली मारी गयी थी। गोली लगते ही सफीक सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद उनकी मृत्यु को निश्चित करने के लिए सीने में भी गोली मारी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही गोलाबाड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हालांकि पुलिस की जांच से मृतक का परिवार खुश नहीं था।

उन्होंने सीआईडी जांच की मांग की थी। सीआईडी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गयी। मौके की सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद जांच अधिकारियों को पता चला कि हत्यारे पहले जोड़ासांको आए, फिर वहां से गार्डनरिच और आखिर में ट्रेन पकड़कर दूसरे राज्य में चले गए। इसके बाद उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया जाएगा।

कुछ दिनों पहले ही उत्तर हावड़ा के तृणमूल विधायक गौतम चौधरी के साथ गिरफ्तार हारुन की फोटो को लेकर विवाद भी पैदा हो गया था। उत्तर हावड़ा के भाजपा नेता उमेश राय का दावा था कि वार्ड नंबर 16 के लोग हारुन को तृणमूल के युवानेता के तौर पर ही पहचानते हैं। उत्तर हावड़ा के विधायक का हाथ सिर पर रहने की वजह से ही हारुन ने इतना बड़ा कदम उठाया है।

हालांकि विधायक ने बाद में संवाददाता सम्मेलन कर कहा था कि हारुन अथवा रोहित, किसी को भी वह नहीं पहचानते हैं। हारुन तृणमूल में किसी पद पर नहीं है। वहीं हारुन के साथ भाजपा नेता अर्जुन सिंह की एक फोटो सामने आने के बाद भी विवाद पैदा हो गयी थी। आखिरकार हारुन व रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Prev Article
हावड़ा के बागनान में लगी आग, जलकर राख हुई 10 अस्थायी दुकान

Articles you may like: