हावड़ाः शालीमार स्टेशन के एंट्रेंस के पास एक लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई। ट्रेन का एक कोच प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पटरी से उतर गया, जब ट्रेन सांतरागाछी से शालीमार आ रही थी।
साउथ ईस्टर्न रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन्स ऑफिसर ओमप्रकाश चरण ने कहा कि ट्रेन में कोई पैसेंजर नहीं था। पटरी से उतरे कोच को ठीक करने का काम शुरू हो गया है। रेलवे के इंजीनियर मौके पर हैं। यह घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर ट्रेन सर्विस बंद हो गयी।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर आते समय पटरी से उतर गई। पटरी से उतरने के बाद ट्रेन प्लेटफॉर्म से रगड़ती रही। प्लेटफॉर्म के किनारे का कुछ हिस्सा टूट गया है। हालांकि, रेलवे ने ट्रेन के पटरी से उतरने की सही वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इस घटना से स्टेशन परिसर में थोड़ी देर के लिए सनसनी फैल गयी।