🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

हावड़ा ग्रामीण में 35 पुलिसकर्मियों का तबादला, किसे मिली कौन से थाने की जिम्मेदारी?

हावड़ा ग्रामीण जिला पुलिस के 35 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला करने का आदेश दिया गया है।

By Ayantika Saha, Posted By : Moumita Bhattacharya

Feb 13, 2026 17:04 IST

विधानसभा चुनाव से पहले हावड़ा ग्रामीण जिला पुलिस के 35 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला करने का आदेश दिया गया है। जिला पुलिस के एक उच्चाधिकारी ने इसे रुटिन बदलाव ही बताया है। हावड़ा ग्रामीण जिला पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजापुर थाना के ओसी सुमंत दास को श्यामपुर थाना के ओसी का पद दिया गया है।

जयपुर थाना के ओसी संजय पाल को राजापुर थाना में भेजा गया है। श्यामपुर थाना के ओसी कृषेन्दु प्रामाणिक को जयपुर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

इसके अलावा आमता, पांचला, बागनान, उलुबेड़िया, बाउड़िया, पेंड़ो, श्यामपुर, राजापुर समेत कई थानाओं में एसआई, एएसआई और कॉन्सटेबल के पदों पर कार्यरत पुलिसकर्मियों का भी स्थानांतरण किया गया है।

उलुबेड़िया अदालत और डीआईबी में भी कई पुलिसकर्मियों को भेजा गया है। जिला पुलिस की ओर से एक विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि बागनान थाना के एसआई सैयद अजिजूल हुसैन के तबादले के पहले वाले आदेश को रद्द करके उन्हें भी पुरानी जगह पर ही बहाल रखा जा रहा है।

Prev Article
बच्चे बीच में पढ़ाई क्यों छोड़ रहे? असल वजहों की पड़ताल करेगी पंचायत समिति

Articles you may like: