🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

माइकल जैक्सन पर बाल यौन तस्करी के आरोप से जुड़े केस की सुनवाई गोपनीय मंच पर होगी, एस्टेट कंपनी को कानूनी जीत

जीवन काल में भी लगे थे कई आरोप, जिनसे अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था

By डॉ. अभिज्ञात

Mar 07, 2026 17:28 IST

दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन पर बाल यौन तस्करी का आरोप लगाने वाला हाई-प्रोफाइल दीवानी मुकदमा सार्वजनिक अदालत के बजाय निजी मध्यस्थता माध्यम से निपटाया जाएगा। इसेमाइकल जैक्सन की विरासत का प्रबंधन करने वाली कंपनी की एक महत्वपूर्ण कानूनी जीत माना जा रहा है क्योंकि एक न्यायाधीश ने फैसला दिया कि गायक पर बाल यौन तस्करी का आरोप लगाने वाला हाई-प्रोफाइल दीवानी मुकदमा सार्वजनिक अदालत के बजाय आर्बिट्रेशन के माध्यम से निपटाया जाए। मध्यस्थता आम तौर पर सार्वजनिक नजर से दूर होती है और खुली अदालत की कार्यवाही तथा संभावित जूरी ट्रायल से जुड़ी जटिलताओं और सार्वजनिकता से बचाती है।

TMZ के अनुसार यह मामला फ्रैंक कैस्कियो और उनके भाई-बहनों द्वारा दायर किया गया है। वे कभी जैक्सन के परिवार के मित्र थे। वे 200 मिलियन डॉलर से अधिक के हर्जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि 1980 के दशक में वे पॉप स्टार माइकल जैक्सन द्वारा बाल यौन तस्करी के शिकार बने थे।

TMZ ने बताया कि अदालत ने पाया कि कैस्कियो परिवार पहले ही जैक्सन की एस्टेट के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर कर चुका था, जिसमें यह शर्त थी कि उस समझौते से जुड़े विवादों का निपटारा निजी मध्यस्थता के माध्यम से किया जाएगा। इसके परिणामस्वरूप न्यायाधीश ने आदेश दिया कि वर्तमान दावों को सार्वजनिक अदालत प्रणाली से हटाकर एक गोपनीय मंच पर सुना जाए।

मालूम हो किकैस्कियो भाई-बहन इस मामले को लेकर जैक्सन की एस्टेट के साथ लंबे समय से कानूनी विवाद में हैं। इस वर्ष की शुरुआत में वे इस मामले से जुड़ी एक सुनवाई में भाग लेने के लिए लॉस एंजिलिस भी गए थे।

वादियों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील हॉवर्ड किंग और मार्क गेरागोस का कहना है कि कैस्कियो परिवार को उनकी मांग के अनुसार पूरा हर्जाना मिलना चाहिए। वहीं दूसरी ओर, एस्टेट के वकील मार्टी सिंगर ने आरोपों को सख्ती से खारिज करते हुए इस मुकदमे को पैसे ऐंठने की हताश कोशिश बताया है।

माइकल जैक्सन दुनिया के सबसे बड़े पॉप स्टारों में से एक थे। उनकी 2009 में मृत्यु हो गई, लेकिन बाद में भी कई लोग सामने आए और उन पर आरोप लगे। उनके जीवन काल में बाल यौन शोषण के आरोपों को लेकर कई बड़े विवाद भी हुए। उन पर बाल यौनाचार के सात आरोप थे। दोषी ठहराए जाने पर उन्हें 24 साल की जेल हो सकती थी।

हालांकि जून 2005 में अदालत ने माइकल जैक्सन को सभी आरोपों से बरी कर दिया था। कुछ मुकदमे अभी भी अलग-अलग कानूनी चरणों में रहे हैं। लेकिन कैस्कियो परिवार का मामला ताज़ा विवाद है।

दरअसल जैक्सन अक्सर बच्चों के साथ समय बिताते थे और अपने नेवरलैंड रैंच में उन्हें रहने के लिए बुलाते थे। उन्होंने कई इंटरव्यू में कहा था कि उनका बचपन कठिन था, इसलिए उन्हें बच्चों के साथ समय बिताना पसंद है। लेकिन आलोचकों का कहना है कि एक वयस्क व्यक्ति का बच्चों के साथ इतना समय बिताना संदेह पैदा करता है।

Prev Article
‘धुरंधर 2’ ट्रेलर में बड़ा ट्विस्ट! ‘हमज़ा’ नहीं ये किरदार निभा रहे हैं रणवीर सिंह, क्या सच में दिखे विकी कौशल?

Articles you may like: