🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

उदयपुर में रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की रॉयल वेडिंग! बजट सुनकर रह जाएंगे हैरान!

रश्मिका मंदाना ने अपनी सादगी से तो फैंस का दिल जीत लिया लेकिन उनके जेवर देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गयी।

By Moumita Bhattacharya

Mar 06, 2026 16:23 IST

इस साल सबसे चर्चित शादियों में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शाही शादी रहने वाली है। दोनों ने राजस्थान के उदयपुर के एक लग्जरी होटल को अपनी वेडिंग के वेन्यू के तौर पर चुना था। शादी के 2 दिन पहले से ही प्री-वेडिंग फंक्शंस की शुरुआत हो गयी थी। लेकिन सबसे हैरान करने वाला पल वह था जब दुल्हा और दुल्हन के तौर पर रश्मिका व विजय का लुक रिविल हुआ।

रस्ट ऑरेंज रंग की दक्षिण भारतीय डिजाइन साड़ी, मिलीमल मेकअप और हाथों पर मिलीमल मेहंदी। रश्मिका मंदाना ने अपनी सादगी से तो फैंस का दिल जीत लिया लेकिन उनके जेवर देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गयी।

सोने की ज्वेलरी को दी प्राथमिकता

आज के समय में बॉलीवुड की अधिकांश एक्ट्रेसेस ने जहां हीरा, पन्ना, सफायर और दूसरे बेशकीमती रत्नों से बने गहनों को चुना वहीं रश्मिका मंदाना ने परंपरागत सोने के भारी गहनों में अपनी शादी का लुक कम्प्लीट किया। सिर्फ रश्मिका ही नहीं बल्कि दुल्हा विजय देवरकोंडा ने भी शादी के दिन सोने के जेवर में खुद को सजाया था। इस वजह से रश्मिका-विजय की शादी दक्षिण भारत की सबसे महंगी शादी में से एक बन गयी। क्या आप जानते हैं दोनों ने कितना सोने का गहना पहना था?

X

3 किलो की ज्वेलरी

पिछले 26 फरवरी को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर के लग्जरी होटल में सात फेरे लिए। NDTV की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अपनी शादी वाले दिन इस जोड़े ने कुल 3 किलो सोने के गहने पहने थे। इसमें से 2 किलो सोने की ज्वेलरी रश्मिका मंदाना ने और विजय देवरकोंडा ने 1 किलो सोने की ज्वेलरी पहनी थी। दोनों की शादी के जोड़े को अनामिका खन्ना की डिजाइन किया था।

शादी में हुआ करोड़ों का खर्च

26 फरवरी को शादी, शादी के बाद कई पोस्ट वेडिंग फंक्शंस, देशभर के प्रमुख शहरों में ट्रकों में भरकर मिठाई बंटवाना, फैंस को भोज खिलाना और आखिर में हैदराबाद में स्टार स्टडेड रिसेप्शन...रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी किसी फेयरी टेल से कम नहीं रही।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी में 12 करोड़ रुपया का खर्च हुआ है तो कुछ में दावा किया गया है इस शाही शादी में करीब 20 करोड़ रुपया का खर्च आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जिस होटल में दोनों की शादी हुई उसमें एक रात रुकने का खर्च करीब 90 हजार से 1 लाख रुपया होता है।

खास बात रही कि दोनों की शादी के डिजिटल राईट्स खरीदने के लिए एक ओटीटी प्लेटफार्म द्वारा 60 करोड़ रुपए तक का ऑफर करने का दावा किया गया था। लेकिन विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने यह ऑफर ठुकरा दिया। उन्होंने इस खास पल में कैमरे से दूरी बनाए रखने का ही फैसला लिया।

दोनों की शादी में हुए खर्च का आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन यह दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी शादियों में से एक मानी जा रही है।

Prev Article
सचिन तेंदुलकर की बहू बनीं सानिया चंडोक, कमाई सुनकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका!

Articles you may like: