पश्चिम बंगाल ज्वाएंट एंट्रांस एग्जामिनेशन (WBJEE) बोर्ड ने परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। राज्य में उच्च माध्यमिक की परीक्षा सम्पन्न हो चुकी है लेकिन अब तक इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए ज्वाएंट एंट्रांस बोर्ड की परीक्षा की तारीख घोषित नहीं होने की वजह से विद्यार्थी काफी तनाव में थे।
सिर्फ इतना ही नहीं इंजीनियरिंग कॉलेज भी इस बात को लेकर परेशान हो रहे थे क्योंकि परीक्षा की घोषणा देर से होने पर उनकी सीटों को भरने में मुश्किलें आती। आखिरकार WBJEE की परीक्षा की तारीखों की घोषणा होने से अब राज्य के विद्यार्थी और इंजीनियरिंग कॉलेज सभी ने राहत की सांस ली है।
बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार इस साल मई के महीने में ज्वाएंट की प्रवेशिका परीक्षा होगी। मार्च से ही परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से पश्चिम बंगाल के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, फार्मेसी और आर्किटेक्चर कोर्स में दाखिला लिया जाएगा। इस संबंध में सभी जानकारियां www.wbjeeb.in वेबसाइट पर जाकर प्राप्त की जा सकेंगी।
कब होगी परीक्षा?
ऑनलाइन आवेदन (आवेदन शुल्क समेत) शुरू - 10 मार्च 2026 (गुरुवार)
गलती सुधारने की अंतिम तारीख - 7 अप्रैल 2026 से 9 अप्रैल 2026
एडमीट कार्ड जारी - 15 मई 2026 से 24 मई 2026 (शाम 4 बजे तक)
परीक्षा की तारीख - 24 मई 2026
पहला पेपर - 1 (गणित) - सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक
दूसरा पेपर - 2 (फिजिक्स और केमिस्ट्री) - दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक
रिजल्ट - बाद में घोषणा की जाएगी।