🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

UGC ने 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की सूची जारी की, कहीं आपकी यूनिवर्सिटी भी तो नहीं है इसमें शामिल? देखिए पूरी List

पिछले 2 सालों में फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या 20 से बढ़कर 32 हो गयी है, जिसे लेकर विशेषज्ञों ने अपनी चिंता जाहिर की है।

By Moumita Bhattacharya

Feb 21, 2026 18:32 IST

देश के 12 अलग-अलग राज्यों में 32 फर्जी यूनिवर्सिटी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने इन 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की सूची जारी की है। उच्च शिक्षा में विश्वसनीयता को बनाए रखने और छात्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए UGC ने इस विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 2 सालों में फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या 20 से बढ़कर 32 हो गयी है, जिसे लेकर विशेषज्ञों ने अपनी चिंता जाहिर की है।

UGC की ओर से छात्रों और अभिभावकों को सतर्क किया गया है। UGC की ओर से कहा गया है कि इस प्रकार के विश्वविद्यालयों में दाखिले से बचना चाहिए। इन्हें UGC से स्वीकृति नहीं दी गयी है। इस वजह से इन यूनिवर्सिटी के पास छात्रों को वैध डिग्री प्रदान करने का कोई अधिकार नहीं है।

जिन 12 राज्यों में फर्जी यूनिवर्सिटी होने का पता चला है, उनमें हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। कहा जा रहा है कि इनमें कई राज्य ऐसे हैं, जहां इससे पहले कभी भी फर्जी विश्वविद्यालय नहीं मिले थे।

बताया जाता है कि राजधानी दिल्ली में सर्वाधिक 12 फर्जी यूनिवर्सिटी मौजूद है। इसके साथ ही UGC ने बेंगलुरु के Global Human Peace University नामक संस्था के प्रति भी चेताया है।

Abp न्यूज की मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इनमें से कई फर्जी यूनिवर्सिटी UGC के ऑफिस के पास ही मौजूद हैं। इस वजह से निगरानी को लेकर भी सवाल उठाया जा रहा है। UGC की ओर से छात्रों को इन फर्जी यूनिवर्सिटी में दाखिला न लेने और दाखिला लेने से पहले यूनिवर्सिटी के अनुमोदन के बारे में जानकारी हासिल करने की बात कही गयी है।

सभी 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की सूची UGC के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गयी है।

UGC द्वारा जारी फर्जी यूनिवर्सिटी की सूची -

  1. Christ New Testament Deemed University, आंध्र प्रदेश
  2. Bible Open University of India, आंध्र प्रदेश
  3. Indian Institute of Alternative Medicine, अरुणाचल प्रदेश
  4. World Peace of United Nations University, दिल्ली
  5. Institute of Management and Engineering, दिल्ली
  6. All India Institute of Public & Physical Health Sciences (AIIPHS), दिल्ली
  7. Commercial University Ltd, दिल्ली
  8. United Nations University, दिल्ली
  9. Vocational University, दिल्ली
  10. ADR-Centric Juridical University, दिल्ली
  11. Indian Institute of Science and Engineering, दिल्ली
  12. Viswakarma Open University for Self-Employment, दिल्ली
  13. Adhyatmik Vishwavidyalaya (Spiritual University), दिल्ली
  14. Magic & Art University, हरियाणा
  15. Daksha University (Vocational and Life Skill Education), झारखंड
  16. Sarva Bharatiya Shiksha Peeth, कर्नाटक
  17. Global Human Peace University, कर्नाटक
  18. International Islamic University of Prophetic Medicine (IIUPM), केरल
  19. St. John’s University, केरल
  20. Raja Arabic University, महाराष्ट्र
  21. National Backward Krushi Vidyapeeth, महाराष्ट्र
  22. National Institute of Management Solution, नई दिल्ली
  23. Mountain Institute of Management & Technology, नई दिल्ली
  24. Usha Latchumanan College of Education, पुडुचेरी
  25. Sree Bodhi Academy of Higher Education, पुडुचेरी
  26. Rajeev Gandhi Institute of Technology & Management, राजस्थान
  27. Gandhi Hindi Vidyapith, उत्तर प्रदेश
  28. Netaji Subhash Chandra Bose University (Open University), उत्तर प्रदेश
  29. Bhartiya Shiksha Parishad, Bharat Bhawan, उत्तर प्रदेश
  30. Mahamaya Technical University, उत्तर प्रदेश
  31. Indian Institute of Alternative Medicine, कोलकाता
  32. Institute of Alternative Medicine and Research, डायमंड हार्बर रोड, ठाकुरपुकुर, कोलकाता
Prev Article
आकाश इंस्टीट्यूट ने डब्ल्यूबीसीएचएसई स्टूडेंट्स के लिए स्पेशलाइज्ड एकेडमिक प्रोग्राम लॉन्च किए
Next Article
एलन कोलकाता के 36 स्टूडेंट्स को 99 पर्सेन्टाइल से अधिक स्कोर

Articles you may like: