सोमवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस सेशन 1 का रिजल्ट घोषित किया। इस परीक्षा में 12 ऐसे छात्र रहे जिनको 100 पर्सेंटाइल मिला। इस परीक्षा के टॉप 43 परीक्षार्थियों में से बंगाल के छात्र कुंतल चौधरी ने अपने लिए 17वें स्थान पक्का किया है। उसका NTA स्कोर 99.99 रहा।
बता दें, जेईई मेंस के सेशन 1 की परीक्षा 21 जनवरी से 24 जनवरी तक और 28 जनवरी को आयोजित हुई। 13,04,653 परीक्षार्थियों ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा दी। बताया जाता है कि देशभर के 326 शहरों और 15 विदेशी सेंटर में यह परीक्षा आयोजित की गयी। कम्प्यूटर पर आधारित यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित हुई जिसमें बांग्ला भाषा भी शामिल है।
Read Also | JEE Main सेशन 1 का रिजल्ट हुआ जारी - 12 छात्र जिन्हें मिले 100 पर्सेंटाइल, देखिए List
सभी परीक्षाकेंद्रों की निगरानी के लिए AI आधारित वीडियो एनालिसिस और वर्चुअल पर्यवेक्षण की मदद ली गयी। TOI की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सेशन 2 की परीक्षा में भी इन्हीं चीजों का ध्यान रखा जाएगा। बताया जाता है कि सेशन 2 परीक्षा की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।