🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'ईरान के बाद अब क्यूबा', अमेरिका और क्यूबा के बीच जुबानी जंग ?

By लखन भारती

Mar 06, 2026 18:45 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वो ईरान के बाद क्यूबा पर फ़ोकस करेंगे।

ट्रंप ने जनवरी में भी क्यूबा से कहा था कि या तो वो अमेरिका से डील कर ले या परिणाम भुगतने को तैयार रहे। वेनेज़ुएला में सत्ता परिवर्तन के बाद उन्होंने ऐसा कहा था।

गुरुवार को व्हाइट हाउस में इंटर मयामी फ़ुटबॉल क्लब टीम के स्वागत के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने संकेत दिया कि पहले वेनेजुएला, फिर अब ईरान और उसके बाद क्यूबा में सत्ता परिवर्तन उनका अगला लक्ष्य है।

उन्होंने कहा, "मार्को रुबियो (अमेरिकी विदेश मंत्री) ज़बरदस्त काम कर रहे हैं और आपका अगला फ़ोकस क्या होगा, क्यूबा? है ना " उन्होंने कहा, "हम ये सब कुछ एक साथ कर सकते हैं लेकिन जब एक साथ ढेर सारी चीज़ें की जाएं तो बुरे परिणाम सामने आते हैं " ट्रंप ने आगे कहा, "हम पहले ये (ईरान वॉर) ख़त्म करना चाहते हैं, लेकिन बस ये वक़्त की बात है जब आप जैसे प्यारे लोग क्यूबा वापस जाएं। उम्मीद करता हूं रहने के लिए नहीं, बस घूमने के लिए। हम क्यूबा को इतना प्यारा भी नहीं बनाने वाले कि आप वहीं बस जाएं लेकिन हां कुछ लोग क्यूबा जाकर ज़रूर बसना चाहते हैं।"

Prev Article
क्या फिर से ईरान के निशाने पर है UAE? मोबाइल पर मिसाइल हमले के अलर्ट से लोगों में आतंक
Next Article
क्या सरकारें युद्ध की सच्चाई जनता से दूर रखना चाहती हैं? पीट हेगसेथ के बयान पर बहस तेज

Articles you may like: