🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

नेपाल चुनाव रिजल्‍टः Gen-Z के हीरो बालेन शाह बंपर जीत की ओर, 70 सीटों पर चल रहे आगे

नेपाल में राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। Gen-Z के फेवरेट बालेंद्र शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री ओली को काफी पीछे छोड़ दिया है। कोसी, मदेश, बागमती, लुंबीनी लगभग सभी प्रांतों में राष्ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी बढ़त बनाए हुए है।

By लखन भारती

Mar 06, 2026 14:09 IST

काठमांडुः नेपाल चुनाव के लिए काउंटिंग (Vote Counting) जारी है और राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। झापा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 में शुरुआती मतगणना के रुझान में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार बालेन्‍द्र शाह आगे चल रहे हैं। Gen-Z के फेवरेट बालेंद्र शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री ओली को काफी पीछे छोड़ दिया है। कोसी, मदेश, बागमती, लुंबीनी लगभग सभी प्रांतों में राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी बढ़त बनाए हुए है। कमल ग्रामीण नगरपालिका के बसबारी स्कूल मतदान केंद्र (ए और बी) और गौरादहा ग्रामीण नगरपालिका के मोती स्कूल मतदान केंद्र (ए और बी) में डाले गए 1,400 मतों में से बालेंद्र शाह को 814 वोट मिले हैं। सीपीएन-यूएमएल के उम्मीदवार और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली 384 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

नेपाल की प्रतिनिधि सभा के चुनाव गुरुवार को संपन्न हुए। इसके बाद देर रात से ही काउंटिंग शुरू हो गई। चुनाव आयोग ने मतगणना शुरू होने के 24 घंटे के भीतर सीधे 165 सीटों (एफपीटीपी) के परिणाम जारी करने का दावा किया है। उन्होंने इसके साथ ही ये भी कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों से मतपेटियों को इकट्ठा करके मतगणना केंद्रों तक लाने में कम से कम एक दिन लग जाता है, इसलिए बाकी के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। प्रमुख मीडिया हाउस 'द काठमांडू पोस्ट' के मुताबिक, कार्यवाहक मुख्य निर्वाचन आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने उम्मीद जताई कि इस बार मतदान का प्रतिशत 65 फीसदी से अधिक रहने की संभावना है। नेपाल में गुरुवार को प्रतिनिधि सभा के लिए गुरुवार को सुबह सात बजे से 77 जिलों में 23 हजार केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला। यह पिछले साल सितंबर में जेन-जी विद्रोह के बाद पहला आम चुनाव है।

Prev Article
अमेरिका ने ईरानी हमलों के बाद कुवैत में अपना दूतावास बंद कर दिया
Next Article
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'ईरान के बाद अब क्यूबा', अमेरिका और क्यूबा के बीच जुबानी जंग ?

Articles you may like: