🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

तेलंगाना: हैदराबाद के IMD कार्यालय को ईमेल के जरिए मिली बम की धमकी

धमकी में कहा गया था कि इमारत में 14 RDX बम लगाए गए हैं।

By राखी मल्लिक

Mar 06, 2026 17:14 IST

हैदराबाद : हैदराबाद में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के कार्यालय को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। धमकी मिलते ही IMD के कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार धमकी में कहा गया था कि इमारत में 14 RDX बम लगाए गए हैं। बेजुमपेट पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि IMD कार्यालय को बम धमकी वाला ईमेल मिलते ही कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

मामले की पूरी जांच के लिए बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड IMD कार्यालय पहुंचे। कार्यालय की पूरी तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। आगे की जांच जारी हैं।

वहीं, एक अलग घटना में सुबेदारिया थाना इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि 26 फरवरी को वारंगल जिला न्यायालय को भी ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। पुलिस ने बम निरोधक दल को बुलाकर कोर्ट परिसर की पूरी जांच कराई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। सुरक्षा उपाय के तहत कर्मचारियों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Prev Article
कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंधित : मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
Next Article
पैसे का लालच देकर अंडाणु बेचने का गिरोह, IVF सेंटर का संचालक गिरफ्तार

Articles you may like: