🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

रोड रेज बना हत्या की वजह, दिल्ली के कंझावला में टैक्सी ड्राइवर की जान गई

By राखी मल्लिक

Mar 05, 2026 17:18 IST

नई दिल्ली : दिल्ली के कंझावला इलाके में रोड रेज की घटना के बाद 36 वर्षीय टैक्सी चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ लिया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस को बुधवार दोपहर 12:18 बजे इस घटना के बारे में पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

मृतक की पहचान विकाश शर्मा के रूप में हुई है, जो कराला के उत्सव विहार के रहने वाले थे। उन्हें इलाके में घायल अवस्था में पाया गया और तुरंत संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार शर्मा की कार घटना स्थल पर ही खड़ी मिली। कार से उनका वॉलेट और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। मौके से एक चप्पल भी मिली, जो आरोपियों में से किसी एक की मानी जा रही है। इसे सबूत के तौर पर जब्त कर लिया गया है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने इस अपराध में शामिल दो नाबालिगों की पहचान कर ली है। बुधवार तथा गुरुवार की रात के बीच उन्हें पकड़ लिया।

वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी आरोपियों में से एक की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है। घटना के समय आरोपियों ने जो कपड़े पहने थे, उन्हें भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पूछताछ के दौरान नाबालिगों ने कथित तौर पर अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उन्होंने पुलिस को पुरी घटना बताई। पीड़ित की गाड़ी गलती से उनमें से एक को छू गई, उसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

पुलिस के मुताबिक झगड़े के दौरान एक आरोपी ने पीड़ित को पकड़कर दबोच लिया, जबकि दूसरे ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Prev Article
एयरपोर्ट के पास नमाज़ की अनुमति नहीं, बाम्बे हाईकोर्ट ने कहा,-'किसी भी स्थान पर नमाज़ धार्मिक अधिकार नहीं'
Next Article
स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल, योगी आदित्यनाथ ने किया KDSG अस्पताल का उद्घाटन

Articles you may like: