🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

असम DGP की छवि का दुरुपयोग, AI से बना फर्जी वीडियो सामने आया

पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है क्योंकी फर्जी वीडियो में पैसे के लेन-देन के लिए एक फोन नंबर और एक UPI आईडी भी दी गई है।

By राखी मल्लिक

Mar 05, 2026 18:39 IST

गुवाहाटी : असम पुलिस ने गुरुवार को कथित ठगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। आरोप है कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह की तस्वीर का दुरुपयोग कर ‘IPS सोनू शर्मा’ नाम से एक एआई से बनाया गया फर्जी वीडियो तैयार किया है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे फर्जी वीडियो के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध सामग्री की तुरंत सूचना दें।

आसाम पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि डीपफेक अलर्ट! ठग, पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह की छवि का दुरुपयोग कर एआई से बनाया गया वीडियो तैयार कर रहे हैं और खुद को फर्जी ‘IPS सोनू शर्मा’ बताकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है और ऑनलाइन ठगी का हिस्सा है। असम पुलिस ऐसे डिजिटल रूप से छेड़छाड़ किए गए कंटेंट को बनाने या फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अब जागरूक और सतर्क होनें की आवश्यकता है, क्योंकि इस वीडियो में पैसे के लेन-देन के लिए एक फोन नंबर और एक UPI आईडी भी दी गई है।

Prev Article
सड़क सुरक्षा अभियान: दिल्ली में होली के दिन ड्रंक ड्राइविंग पर 1200 से अधिक चालान जारी
Next Article
स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल, योगी आदित्यनाथ ने किया KDSG अस्पताल का उद्घाटन

Articles you may like: