बम के धमाके से उड़ा दिया जाएगा विक्टोरिया मेमोरियल (Victoria Memorial)। विक्टोरिया मेमोरियल प्रबंधन के पास यह धमकी आने के बाद इस बारे में हेस्टिंग्स थाना के साथ संपर्क किया गया। तुरंत पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्टोरिया मेमोरियल प्रबंधन को पत्र, ईमेल व सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी दी गयी थी।
हाल ही में राज्य के कई अदालतों में बम के उड़ाने का ईमेल आया। हालांकि इसके बाद जांच में यह धमकी फर्जी साबित हुई। सिर्फ अदालत ही नहीं बल्कि राज्य के कई पोस्ट ऑफिस के साथ ही हाल ही में कोलकाता के पासपोर्ट ऑफिस को भी बम से उड़ा देने की धमकी दी गयी थी। इस वजह से बिल्डिंग को भी खाली कर दिया गया था। गहरी तलाशी भी ली गयी थी लेकिन धमकी फर्जी साबित हुआ था।
गत सोमवार को जिलों में कई जिलों के साथ-साथ पोस्टऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी। कृष्णनगर के मुख्य पोस्टऑफिस, बर्धमान के मुख्य पोस्टऑफिस में भी धमकी दी गयी थी। 6 मार्च को मिदनापुर जिला अदालत को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गयी। इसके साथ ही कई और अदालतों में भी बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी। मेटल डिटेक्टर, स्निफर डॉग से मौके की तलाशी तो ली गयी लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला।