https://static.phoenix.ms/1002/6a67444193ad563ac74d0c25bb139baa.pnghttps://static.phoenix.ms/1002/6a67444193ad563ac74d0c25bb139baa-og.jpg SIR : धर्मतला में आज से सीएम ममता बनर्जी का धरना :: Samachar Ei Samay

🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

SIR : धर्मतला में आज से सीएम ममता बनर्जी का धरना

मतदाता सूची से बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाये जाने का विरोध कर रही हैं सीएम ममता बनर्जी

By लखन भारती

Mar 06, 2026 11:26 IST

कोलकाताः मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत सूची से बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाये जाने के खिलाफ शुक्रवार से कोलकाता में धरना शुरु होने जा रहा है। ममता बनर्जी दोपहर दो बजे से कोलकाता के मेट्रो चैनल (एस्प्लेनेड) पर धरना देंगी। सुबह से ही पार्टी समर्थकों की भीड़ भी धरना स्थल पर उमड़ने लगी है। कई नेता भी पहुंच गए हैं।

जानकारी के अनुसार, इस धरना मंच से ही ममता बनर्जी चुनाव आयोग व भाजपा के खिलाफ आगामी आंदोलन की भी घोषणा कर सकती हैं। गौरतलब है कि शनिवार को मतदाता सूची के पहले चरण के प्रकाशन के बाद पता चला कि लगभग 63 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिये गये हैं। इसके अलावा 60 लाख मतदाताओं के नाम विचाराधीन हैं। तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रहा है। चुनाव आयोग द्वारा जारी सूची से बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम अनुचित रूप से हटा दिये गये हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विरुद्ध है। इसी आधार पर तृणमूल कांग्रेस जल्द ही एसआइआर को लेकर फिर से सुप्रीम कोर्ट का रुख करने जा रही है, जहां अंतिम मतदाता सूची सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत की जायेगी. तृणमूल का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं।

Prev Article
कौन हैं बंगाल के नए राज्यपाल R N रवि? टकरा चुके हैं तमिलनाडु के स्टैंलिन सरकार से भी

Articles you may like: