🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज उत्तर बंगाल के दौरे पर, कड़ी की गयी सुरक्षा-व्यवस्था

राष्ट्रपति मुर्मू के दार्जिलिंग दौरे के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गयी है। आज हेलीकॉप्टर से वह लेबंग में पहुंचेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) पहली बार दार्जिलिंग के दौरे पर आने वाली हैं। आज शुक्रवार को दार्जिलिंग के राजभवन (वर्तमान नाम लोकभवन) में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम वह हिस्सा लेंगी। इस वजह से आज और कल यानी शुक्रवार और शनिवार को दार्जिलिंग महकमा इलाके को 'No Flying zone' घोषित किया गया है।

गुरुवार को दार्जिलिंग के महकमा शासक रिचर्ड लेपचा ने इस बाबत एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि इन दोनों दिनों में कोई भी मानवहीन आकाशयान अथवा ड्रोन नहीं उड़ा सकेगा। सभी प्रकार के पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है।

बता दें, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर और गोर्खालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (GTA) संयुक्त रूप से कर रही है। लगभग 1 घंटे के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद राष्ट्रपति दार्जिलिंग माल में आयोजित एक कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन कर सकती हैं। राष्ट्रपति मुर्मू के दार्जिलिंग दौरे के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गयी है। आज हेलीकॉप्टर से वह लेबंग में पहुंचेंगी। शनिवार को लेबंग से वह सिलीगुड़ी जाएंगी।

बताया जाता है कि अगर मौसम ठीक नहीं रहा और हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया तो संभव है कि राष्ट्रपति सड़क मार्ग से दार्जिंलिंग जाए। शनिवार को फांसीदेवा थाना के विधाननगर में माझीथांग में 'इंटरनेशनल संथाली काउंसिल' के 9वें सम्मेलन में भी राष्ट्रपति मुर्मू हिस्सा लेंगी।

आयोजक कमेटी के सचिव छोट किसकू का कहना है कि पिछले साल इस कार्यक्रम का आयोजन असम में किया गया था। इस साल बंगाल में किया जा रहा है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया गया है।

Prev Article
युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, माथाभांगा की सड़कों पर दौड़ता दिखा 'बर्निंग मैन', 5 गिरफ्तार

Articles you may like: