🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्या फिर से ईरान के निशाने पर है UAE? मोबाइल पर मिसाइल हमले के अलर्ट से लोगों में आतंक

इस अलर्ट में प्रशासन की ओर से अविलंब स्थानीय निवासियों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गयी है।

By Elina Dutta, Posted By : Moumita Bhattacharya

Mar 06, 2026 18:25 IST

UAE की कड़ी चेतावनी के बाद एक बार फिर से दुबई ईरान के निशाने पर है! शुक्रवार को दुबई में मिसाइल हमले की आशंका जतायी गयी है। पर ऐसा क्या हो गया जिसके बाद दुबई में ईरानी मिसाइल के हमले की आशंका जतायी गयी?

पिछले कई दिनों से पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण माहौल के बीच फिर से दुबई में मिसाइल हमले की आशंका जतायी जा रही है। शुक्रवार की दोपहर को दुबई के निवासियों के मोबाइल पर अलर्ट भेजा गया है। इस अलर्ट में प्रशासन की ओर से अविलंब स्थानीय निवासियों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गयी है।

इसके बाद ही दुबई में एक बार फिर से आतंक का माहौल छा गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस अलर्ट में घर से बाहर निकलने से मना किया गया है। इसके साथ ही आपातकालीन परिस्थिति के लिए भी तैयार रहने के लिए कहा गया है।

मीडिया से हुई बातचीत में दुबई के एक निवासी ने बताया कि हमें फोन पर लगातार 4 चेतावनी मिली। हमने सभी जरूरी सामान जुटा लिए हैं और किसी भी आपातकालीन परिस्थिति के मुकाबले के लिए पासपोर्ट समेत अन्य महत्वपूर्ण कागजातों को एक बैग में भरकर रखा है।

रॉयटर्स सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात अबुधाबी के जाएद अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास धमाकों की आवाज सुनाई दी। इसके बाद ही संयुक्त अरब अमीरात की ओर से देशभर में मिसाइल हमले का अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट में कहा गया है कि धमाकों की आवाज आने या साइरन बजने पर कोई खिड़की या दरवाजे से न झांके। खुले जगह पर न रहकर नजदीकी इमारत में चले जाएं।

गौरतलब है कि गत शनिवार (28 फरवरी) को ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से हमला किया। इस हमले में ईरान के सर्वोच्य नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत उसके परिवार और रक्षा मंत्री व अन्य कई प्रमुख लोगों की मौत हो गयी। इसके बाद तेहरान ने इजरायल और पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर निशाना साधकर हमला करना शुरू कर दिया। दुबई में भी कई जगहों पर विस्फोट सुनाई दिया था।

अल अरब होटल, पाम जुमेराह इलाकों में धमाकों की बात को प्रशासन ने भी स्वीकार किया है। सिर्फ इतना ही नहीं, विश्व के सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास भी कई बार बम धमाकों की आवाज सुनाई दी थी। हालांकि सउदी अरब प्रशासन की ओर से बताया गया था सभी मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर दिया है। इसके बावजूद सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को ही बुर्ज खलीफा को खाली करवा लिया गया।

Prev Article
खामेनेई को इजरायल ने अपनी स्पैरो मिसाइल से बनाया था निशाना! जानें इसकी खासियत
Next Article
क्या सरकारें युद्ध की सच्चाई जनता से दूर रखना चाहती हैं? पीट हेगसेथ के बयान पर बहस तेज

Articles you may like: