🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

‘धुरंधर 2’ ट्रेलर में बड़ा ट्विस्ट! ‘हमज़ा’ नहीं ये किरदार निभा रहे हैं रणवीर सिंह, क्या सच में दिखे विकी कौशल?

फिल्म 'उरी' से ही मेजर विहान शेरगिल के किरदार में विकी कौशल ‘धुरंधर 2’ में कैमियो किरदार में नजर आने वाले हैं। कितनी है इस दावे में सच्चाई?

By Moumita Bhattacharya

Mar 07, 2026 15:02 IST

'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल तय करेगा भारत।' इस स्पीकर फोड़ डायलॉग के साथ आखिरकार आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ यानी ‘धुरंधर - द रिवेंज’ का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। इस ट्रेलर में फिल्म के मेकर्स का एक बड़े प्लान का खुलासा किया गया है। फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने ‘हमज़ा’ का किरदार निभाया था लेकिन ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं।

हालांकि उनके इस किरदार की एक झलकर फिल्म के पहले पार्ट में ही दिख गयी थी। लेकिन क्या ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में विकी कौशल की झलक दिखी? कुछ दिनों पहले मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आदित्य धर की फिल्म 'उरी' से ही मेजर विहान शेरगिल के किरदार में विकी कौशल ‘धुरंधर 2’ में कैमियो किरदार में नजर आने वाले हैं। कितनी है इस दावे में सच्चाई?

चलिए इन सारे सवालों का जवाब एक-एक कर देते हैं -

‘हमज़ा’ नहीं तो किस किरदार में दिखेंगे रणवीर सिंह?

फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह ‘हमज़ा’ नहीं बल्कि जसकिरत सिंह रांगी के किरदार में नजर आने वाले हैं। हालांकि फिल्म के पहले हिस्से में रणवीर सिंह के इस किरदार की एक छोटी सी झलक दिखाई गई थी लेकिन फिल्म के ज्यादातर हिस्से में वह हमज़ा के किरदार में ही दिखाई दिए थे। लेकिन ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म के दूसरे हिस्से में वह हमज़ा नहीं बल्कि जसकिरत सिंह रांगी के किरदार में ही नजर आने वाले हैं।

मेकर्स के कौन से प्लान का हुआ खुलासा?

‘धुरंधर - द रिवेंज’ का ट्रेलर 7 मार्च की सुबह 11.01 बजे रिलीज हुआ। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है लेकिन आप अगर फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसे देखने के लिए बेताब हैं तो ऐसा करना भी संभव है। फिल्म ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू का टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है।

19 मार्च को ईद वाले दिन फिल्म के फर्स्ट डे पर सिनेमाहॉल में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने वाली है। पेड प्रिव्यू में 18 मार्च की शाम को शो चलाने की संभावना है। 19 मार्च को फिर सुबह से सामान्य रूप से फिल्म के शो लगातार चलाई जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह फिल्म लगभग 4 घंटे लंबी होने वाली है।

क्या विकी कौशल दिखे?

फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि आदित्य धर की फिल्म 'उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक' के मेजर विहान शेरगिल के किरदार में विकी कौशल नजर आएंगे। यह दावा इसलिए भी किया गया था कि क्योंकि विकी कौशल को आदित्य धर का करीबी माना जाता है। इसलिए संभावना जतायी गयी थी कि ‘धुरंधर 2’ में विकी कौशल का कैमियो किरदार हो सकता है।

इसके साथ ही फिल्म 'उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक' के एक सीन में कीर्ति कुल्हारी का किरदार अपने पति के बारे में जब मेजर विहान को बताती है तो वह कहती नजर आ रही है कि उसके पति एक शहीद हैं, जिनका नाम जसकिरत सिंह रांगी है। लेकिन फिल्म के ट्रेलर में विकी कौशल की कोई झलक देखने को नहीं मिली है। अब देखना होगा कि फिल्म जब 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी तब उसमें विकी किसी किरदार में नजर आते हैं या नहीं।

Prev Article
फिर से ऑस्कर के मंच पर दिखेंगी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, किन दिग्गजों संग साझा करेंगी मंच?

Articles you may like: