🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

लाइव स्ट्रीमिंग में जान देने की कोशिश कर रहे थे यूट्यूबर अनुराग डोभाल? 150 की स्पीड से भगा रहे थे गाड़ी और फिर...

क्या यह हादस महज एक दुर्घटना थी या फिर यूट्यूबर ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान अपनी जान देने की कोशिश की है?

By Moumita Bhattacharya

Mar 08, 2026 10:18 IST

'बिग बॉस 17' के प्रतिभागी रह चुके प्रसिद्ध यूट्यूबर अनुराग डोभाल को लेकर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीम कर लगभग 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से वह अपनी गाड़ी भगा रहे थे। स्ट्रीमिंग के दौरान ही अचानक उनकी गाड़ी एक डिवाइडर से टकरा गयी जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

इस दुर्घटना के बाद ही एक बहस तेज हो गयी है कि क्या यह हादस महज एक दुर्घटना थी या फिर यूट्यूबर ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान अपनी जान देने की कोशिश की है?

फिलहाल अनुराग डोभाल अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। सोशल मीडिया पर हादसे का पूरा वीडियो कैद हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि अनुराग डोभाल ने अचानक अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी थी। देखते ही देखते उनकी गाड़ी 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर पहुंच गयी थी। यह हादसा मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुई बतायी जाती है। फॉलोवर्स ने लाइव इस हादसे को देखा जिसके बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने अनुराग डोभाल को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया जहां वर्तमान में उनका इलाज चल रहा हैं।

लाइव में कही यह बात

हादसे से ठीक पहले लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान अनुराग डोभाल ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर यह कयास लगाया जा रहा है कि कहीं उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश तो नहीं की है! लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान उन्होंने कहा कि मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस...बस जरूरत थी प्यार की। लोग ही नहीं बचे, किसको फोन करूं। स्ट्रीमिंग के आखिर में वह कहते सुनाई देते हैं 'लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव'। इसके बाद ही उनकी गाड़ी की रफ्तार बढ़ने लगी।

बता दें, पिछले कुछ दिनों से यूट्यूबर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने शिकायती लहजे में कहा था कि मुझे रिश्तेदारों के सामने माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने कहा कि अगर मैं माफी मांगूंगा तभी वे शादी में आएंगे।

मेरे पास सब कुछ रिकॉर्डिंग हैं। एक अन्य वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि मैंने इंटर-कास्ट मैरिज की है, इस वजह से मेरे भाई कलाम ने कहा है कि परिवार का नाम खराब कर दिया है। उन्होंने कहा कि मम्मी, पापा, कलाम और श्रेया मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं। मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है।

Prev Article
माइकल जैक्सन पर बाल यौन तस्करी के आरोप से जुड़े केस की सुनवाई गोपनीय मंच पर होगी, एस्टेट कंपनी को कानूनी जीत

Articles you may like: