🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

PCB बोला- किसी भी प्लेयर पर जुर्माना नहीं: दावा था- 50-50 लाख पेनल्टी लगेगी; टी-20 वर्ल्डकप के सुपर-8 से बाहर हुआ था PAK

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शनिवार को कहा है कि किसी भी खिलाड़ी पर जुर्माना नहीं लगाया गया है। बोर्ड के प्रवक्ता अमीर मीर ने मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए कहा- ‘किसी खिलाड़ी पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है, लेकिन बोर्ड खिलाड़ियों के लिए एक फॉर्मूला तैयार करने पर विचार कर रहा है, ताकि उन्हें अधिक जवाबदेह बनाया जा सके।

By लखन भारती

Mar 14, 2026 18:34 IST

दावा- हर पाकिस्तानी प्लेयर्स पर 50 लाख रुपए का जुर्माना 12 दिन पहले 2 मार्च को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि टी20 वर्ल्डकप में अंतिम-4 में जगह बनाने में विफल रहने के बाद हर पाकिस्तानी खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

नेशनल प्लेयर्स को हर महीने लाखों रुपए मिलते हैं

पाकिस्तान में नेशनल टीम का हिस्सा प्लेयर्स को 4 कैटेगरी में सैलरी मिलती है। ए कैटगरी में करीब 65 लाख, बी कैटेगरी में 45 लाख, सी कैटेगरी में 20 लाख और डी कैटेगरी में 12.50 लाख रुपए हर महीने मिलते हैं।

हालांकि, जुलाई 2025 से जून 2026 के पिछले कॉन्ट्रैक्ट में PCB ने किसी भी खिलाड़ी को ए कैटेगरी में नहीं रखा।

पाकिस्तान के खिलाड़ियों को सेंट्रेल कॉन्ट्रैक्ट के तहत मासिक रिटेनर के अलावा मैच और दौरे की फीस तथा जीत के बोनस मिलते हैं। प्लेयर्स को बोर्ड के लोगो स्पॉन्सरशिप समझौते से भी हिस्सा मिलता है। पिछले साल तय हुआ था कि खिलाड़ियों को ICC से मिलने वाली पीसीबी की वार्षिक आय में 3% हिस्सा दिया जाएगा, जोकि लगभग (3.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर सालाना) के बराबर है।

श्रीलंका पर जीत के बावजूद बाहर हुआ पाकिस्तान पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज के पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ मुश्किल से जीत दर्ज की। इसके बाद USA को हराया। श्रीलंका की परिस्थितियों और स्पिन गेंदबाजों के दम पर भारत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन टीम 61 रन से हार गई। पाकिस्तान फिर नामीबिया को आखिरी मैच हराकर सुपर-8 स्टेज में पहुंचा।

सुपर-8 स्टेज में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश में धुल गया। इंग्लैंड ने करीबी मुकाबला हरा दिया। इसके बाद सेमीफाइनल की उम्मीदें दूसरे मैचों के नतीजों पर टिक गईं। श्रीलंका पर करीबी जीत के बावजूद रन रेट खराब रहा। इस कारण न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया और पाकिस्तान बाहर हो गया। स्पिनर उस्मान तारीक ने 10 विकेट लिए पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 383 रन बनाए। सईम अयूब, सलमान अली आगा, बाबर आजम और उस्मान खान 100 रन भी नहीं बना सके। स्पिनर उस्मान तारीक ने 10 विकेट लिए, जबकि बाकी गेंदबाजों का प्रदर्शन खराब रहा।

Prev Article
क्या चोट छिपाकर T20 वर्ल्ड कप खेले थे बाबर-फखर ? खड़ा हुआ विवाद, पाक चयनकर्ता से जांच की मांग
Next Article
मैदान पर ग्लव्स-हेलमेट फेंकना सलमान आगा को पड़ा भारी, ICC ने लगाई फटकार

Articles you may like: