🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बीसीसीआई की अवॉर्ड लिस्ट का ऐलान, द्रविड़, मिताली, गिल के अलावा इन खिलाड़ियों का होगा सम्मान

बीसीसीआई ने साल 2026 के नमन पुरस्कार का ऐलान कर दिया है। इस साल बोर्ड राहुल द्रविड़ और मिताली राज जैसे दिग्गजों का सम्मान करने का फैसला किया है।

By लखन भारती

Mar 14, 2026 16:24 IST

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने जा रहा है। इस साल का सबसे बड़ा सम्मान कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और वर्ल्ड कप चैंपियन रोजर बिन्नी और पूर्व महान बल्लेबाज और कोच राहुल द्रविड़ को प्रदान किया जाएगा।

मिताली राज को मिलेगा अवॉर्ड

वहीं, महिला क्रिकेट में मिताली राज को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा जाएगा। 2024-25 के सेशन प्रदर्शन की बात करें तो भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर (पॉली उमरीगर अवार्ड) चुना गया है जबकि स्मृति मंधाना अपने करियर में पांचवीं बार सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का पुरस्कार प्राप्त करेंगी।

शेफाली वर्मा को ये सम्मान

घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ईरा जाधव और हरियाणा की शेफाली वर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही आयुष म्हात्रे और हर्ष दुबे को घरेलू प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का पुरस्कार दिया जाएगा। घरेलू टूर्नामेंटों में दबदबा बनाए रखने के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले संघ के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप

इस आयोजन का सबसे ऐतिहासिक पल वह होगा जब बीसीसीआई पहली बार उन पांचों भारतीय टीमों को सम्मानित करेगा जिन्होंने आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। इसमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली सीनियर पुरुष टीम, वनडे वर्ल्ड कप 2025 की विजेता सीनियर महिला टीम और अंडर-19 पुरुष व महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमें शामिल हैं।

Prev Article
‘विश्व कप जीत काफी नहीं, असली परीक्षा…’, गंभीर को कड़ी चेतावनी सौरव की
Next Article
मैदान पर ग्लव्स-हेलमेट फेंकना सलमान आगा को पड़ा भारी, ICC ने लगाई फटकार

Articles you may like: