🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ब्रिगेड में कल जनसभा को संबोधित करेंगे नरेंद्र मोदी, कौन से रास्ते रहेंगे बंद और कहां पार्किंग पर रहेगी पाबंदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर कल यानी शनिवार को कोलकाता के कई रास्तों पर ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा।

By Moumita Bhattacharya

Mar 13, 2026 17:07 IST

बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है। उससे ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पश्चिम बंगाल के दौरे पर आ रहे हैं। कल यानी 14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। जिलों में 'परिवर्तन यात्रा' कार्यक्रम के पूरा होने के बाद भाजपा की इस जनसभा का आयोजन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर कल यानी शनिवार को कोलकाता के कई रास्तों पर ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा। इस बाबत कोलकाता पुलिस ने एक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है।

इस विज्ञप्ति में 14 मार्च को कोलकाता के जिन रास्तों पर ट्रैफिक नियंत्रित होने की जानकारी दी गयी है उनमें शामिल है -

एस्प्लेनेड रैम्प

के.पी.रोड

अस्पताल रोड

लवर्स लेन

कैसुवारिना एविन्यू

क्विंसवे

मालवाही वाहनों पर पाबंदी

शनिवार की सुबह 4 बजे से रात को 8 बजे तक कोलकाता पुलिस ने सभी प्रकार की मालवाही गाड़ियों की आवाजाही पर पाबंदी लगायी है। हालांकि एलपीजी सिलेंडर, सीएनजी, पेट्रोलियम, ऑक्सीजन, सब्जी, फल, मछली और दूध की गाड़ियों पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी।


पार्किंग को लेकर जारी एडवाइजरी

ब्रिगेड मैदान में जनसभा होगी, इसलिए विक्टोरिया मेमोरियल से सटे इलाकों में पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही हेस्टिंग्स क्रॉसिंग और कैथिड्रल रोड के बीच में एजेसी बोस रोड, खिदिरपुर रोड, अस्पताल रोड, क्विंसवे, कैथिड्रल रोड, कैसूआरिना एविन्यू और लवर्स लेन पर भी पार्किंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।

संभावना जतायी जा रही है कि ब्रिगेड में होने वाली जनसभा में शामिल होने के लिए सियालदह स्टेशन, हावड़ा स्टेशन, दक्षिण उपनगरीय क्षेत्र, उत्तर कोलकाता के विभिन्न इलाकों, श्यामबाजार आदि से धर्मतला तक भाजपा का जुलूस आ सकता है। इस वजह से सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक ट्राम व परिवहन के अन्य संसाधनों को अस्थायी रूप से बंद अथवा डायवर्टेड रूट से चलाया जा सकता है। इसके साथ ही अगर कार्यरत ट्रैफिक पुलिस ने आवश्यक समझा तो वे रास्ते पर ट्रैफिक को डायवर्ट कर सकते हैं।

Prev Article
“Daamini Salutes Her” : साहस, उत्कृष्टता और प्रेरणा का उत्सव

Articles you may like: