🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दुनिया के कौन से देश के पास है सबसे शक्तिशाली सैन्य बल? रुस, अमेरिका, भारत या फिर...

क्या आप जानते हैं दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली मिलिट्री किस देश के पास है? अमेरिका, रुस और अन्य देशों की जल, थल और वायु सेना कितनी शक्तिशाली है?

By Moumita Bhattacharya

Mar 13, 2026 18:37 IST

पिछले कुछ समय से विभिन्न देशों के बीच आपसी झगड़े, द्वंद्व और लड़ाईयों का सिलसिला चल रहा है। कभी रुस और युक्रेन के बीच तो कभी गाजा-इजरायल के बीच और अब ईरान-इजरायल व अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की वजह से पश्चिमी एशिया में कई देशों पर हमला किया जा रहा है। इस युद्ध की वजह से ही विश्व के कई देशों में ईंधन की कमी की समस्या पैदा हो गयी है।

युद्ध का मतलब ही सैन्य शक्ति और हथियारों से होता है। क्या आप जानते हैं दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली मिलिट्री किस देश के पास है? अमेरिका, रुस और अन्य देशों की जल, थल और वायु सेना कितनी शक्तिशाली है? इन देशों के मुकाबले भारत कहां है?

चलिए इन सभी सवालों का जवाब ढूंढने की कोशिश करते हैं -

रुस

क्षेत्रफल के लिहाज से रुस दुनिया का सबसे बड़ा देश है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक रुस का कुल सैन्य बल लगभग 9 लाख है। इसकी नेवी के पास 605 मिलिट्री जहाज और 70 पनडुब्बियां हैं। इसके साथ ही 4292 फाइटर विमान भी है।

अमेरिका

दावा किया जाता है कि अमेरिका के पास दुनिया के सबसे बेहतरीन फाइटर एयरक्राफ्ट है। एयर फोर्स, नेवी और आर्मी को मिलाकर अमेरिका के पास कुल 13000 फाइटर एयरक्राफ्ट है। बताया जाता है कि अमेरिका के कुल 1,33,030 सैन्य शक्तियां हैं जो हर समय तत्पर रहती है।

चीन

बताया जाता है कि चीन के पास सबसे ज्यादा संख्या में फाइटर विमान हैं। इसमें J-20 और J-35 भी शामिल है। चीन के पास 3309 फाइटर विमान है। बात अगर हथियारों के करें तो चीन की सैन्य शक्ति को बढ़ाने में हाइपरसोनिक मिसाइल, एडवांस्ड पनडुब्बियां, फाइटर जेट आदि प्रमुख भूमिका निभाती है। इसके पास हाइपरसोनिक मिसाइल DF-27A भी मौजूद है। बताया जाता है कि चीन के पास लगभग 20,35,000 मिलिट्री के जवान हैं।

भारत

Global Fire Power की रिपोर्ट के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत सैन्य शक्ति के मामले में दुनिया में दूसरा स्थान रखता है। भारत की सेना में 14,31,000 जवान हैं, जो हर समय देश की सुरक्षा और सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। इसकी सैन्य शक्ति को बढ़ाने के लिए 2229 फाइटर एयरक्राफ्ट, परमाणु हथियार, एयर डिफेंस सिस्टम जैसे अग्नि-3, ब्राह्मोस, राफेल, तेजस और S-400 शामिल है।

सऊदी अरब

इसकी सेना में 4,50,000 लोग सक्रिय रूप से काम करते हैं। सऊदी अरब के पास 917 फाइटर विमान है। पश्चिम एशियाई देशों में मिलिट्री फोर्स के मामले में सऊदी अरब 5वें स्थान पर है। सऊदी अरब अपनी सैन्य शक्तियों और मिलिट्री पर काफी खर्च भी करता है।

जापान

जापान के पास 1443 फाइटर एयरक्राफ्ट है। यह दुनिया के सबसे अधिक शक्तिशाली सेना में शामिल है। अत्याधुनिक पनडुब्बियां और एडवांस्ड मिसाइल से लेकर फाइटर एयरक्राफ्ट तक का जापान खुद उत्पादन करता है। इस वजह से जापान को दूसरे देशों पर सैन्य शक्ति के मामले में निर्भर होना नहीं पड़ता।

पाकिस्तान

पाकिस्तानी सेना में 6,60,000 लोग शामिल है। इसके सैन्य बल में 1399 फाइटर विमान, जिसमें चीन से खरीदा हुआ J-10C और JF-17 फाइटर जेट भी शामिल है।

(News Ei Samay से साभार)

Prev Article
तेहरान पर इजराइल का ताबड़तोड़ हमला, नेतन्याहू ने ईरान को दी चेतावनी
Next Article
ओमान में ईरानी ड्रोन हमले में 2 भारतीयों की मौत, 10 अन्य घायल

Articles you may like: