🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

जिंदा हैं अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी मनसुरेह! पश्चिम एशियाई युद्ध में आया बड़ा ट्विस्ट

अपने भाषण में मोजतबा ने पिता की मौत की पुष्टि तो की थी लेकिन मां की मौत का उन्होंने कोई उल्लेख नहीं किया था।

By Moumita Bhattacharya

Mar 12, 2026 23:30 IST

गुरुवार को पश्चिम एशियाई युद्ध में एक बड़ा ट्वीस्ट आया। ईरान के पूर्व सर्वोच्य नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी मनसुरेह खोजास्तेह बागेरजादेह (Mansoureh Khojasteh Bagherzadeh) के जीवित होने की खबरें सामने आयी है। इस खबर की पुष्टि ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के करीबी माने जाने वाली मीडिया कंपनी 'फार्स न्यूज' (Fars News) ने की है।

हालांकि इसी समाचार कंपनी ने पहले यह दावा किया था कि मानसुरेह की मौत हो चुकी है। उन्हें शहीद तक कहा गया था। अब इनका दावा है कि पहले वाली खबरें झूठी हैं। गौर करने वाली बात है कि 'फार्स न्यूज' का यह भूल सुधार जिस दिन आया, उसी दिन पहली बार राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल पर नवनियुक्त सर्वोच्य नेता मोजतबा खामेनेई ने अपना पहला भाषण दिया। अपने भाषण में मोजतबा ने पिता की मौत की पुष्टि तो की थी लेकिन मां की मौत का उन्होंने कोई उल्लेख नहीं किया था।

28 फरवरी को तेहरान के पस्तन स्ट्रीट पर खामेनेई के आवास कॉम्प्लेक्स पर अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त हमला किया था। इसके अगले दिन ही ईरान ने घोषणा कर दी थी इस हमले में खामेनेई की मौत हो गयी है। 2 मार्च को खबर फैली कि खामेनेई की पत्नी, जिनकी आयु करीब 78-79 वर्ष हो सकती है, भी उस संयुक्त हमले में मारी गयी हैं।

मनसुरेह के बारे में कुछ खास जानकारियां

शादी - 1964 में अयातुल्ला अली खामेनेई के साथ

परिवार - 6 बच्चे (4 बेटे और 2 बेटियां) ईरान के वर्तमान सर्वोच्य नेता मोजतबा खामेनेई इसमें प्रमुख।

सार्वजनिक जीवन - अधिकांश समय पर्दे में ही रही हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में बहुत कम ही जाती थी।

प्रभावशाली भाई - मनसुरेह के भाई हसन खोजास्तेह बागेरजादेह किसी जमाने में ईरानी स्टेट ब्रॉडकास्ट के डेप्यूटी डायरेक्टर थे।

'टाइम्स ऑफ इजरायल', 'इकॉनॉमिक टाइम्स' समेत कई अंतर्राष्ट्रीय मीडिया कंपनी ने भी दावा किया था कि जिस हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हुई है, उसी हमले में उनकी पत्नी बुरी तरह घायल होकर कोमा में चली गयी थी। बाद में उनकी मौत हो गयी। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में भी उन्हें 'शहीद' ही कहा गया था। इसके साथ ही खामेनेई की बेटी और नाती-नातिन की मौत होने का दावा भी किया गया था।

हालांकि भौगोलिक राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के समय अक्सर ऐसी अफवाहें फैलती हैं। खामेनेई की पत्नी के मामले में मौत की अफवाह फैलने के 10 दिनों बाद ईरान की सरकारी मीडिया कंपनी ने भूल सुधार जारी किया है। 10 दिनों बाद पता चल रहा है कि खामेनेई की पत्नी मनसुरेह जीवित हैं। अब क्या अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत को भी कोई भूल सुधार के छपने की संभावना है? कौन जानता है!

Prev Article
क्या बढ़ सकता है फ्लाइट का किराया? ईंधन की समस्या के बीच पश्चिम एशियाई युद्ध का असर उड़ानों पर
Next Article
UAE से बाहर फंसे हैं वहां काम करने वाले कर्मचारी! क्या कंपनी कर सकती है टर्मिनेट - क्या कहता है कानून?

Articles you may like: