🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मुंबई के दहिसर में पार्किंग विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

पुलिस ने अभिुयक्त को एक घंटे में गिरफ्तार

By डॉ. अभिज्ञात

Mar 13, 2026 00:03 IST

मुंबई : उत्तर मुंबई के दहिसर इलाके में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के एक घंटे के भीतर ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार यह घटना गणपत पाटिल नगर इलाके में हुई। होली के दिन भारत आढव और कृष्णा राजा यादव के बीच मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को कृष्णा राजा यादव ने भारत आढव पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Prev Article
असम पुलिस का अलर्ट: LPG और ईंधन की अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Articles you may like: