🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

महाकुंभ मेला की वायरल लड़की मोनालिसा भोसले ने अपने प्रेमी फुरमान खान से 6 महीने डेट के बाद शादी

मेले में वह प्रयागराज में रुद्राक्ष और माला बेचते हुए वायरल हुई थी

By डॉ. अभिज्ञात

Mar 11, 2026 23:36 IST

तिरुवनंतपुरम (केरल) : वर्ष 2025 के कुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर चर्चा में आई मोनालिसा भोसले ने बुधवार शाम अपने बॉयफ्रेंड फुरमान खान से अरुमनूर के पास पूवार स्थित नयनार मंदिर में शादी कर ली। साल 2025 में मोनालिसा अपने अनोखी नीली-भूरी आंखों के कारण महाकुंभ मेले में वायरल हो गई थीं। उस समय वह प्रयागराज में रुद्राक्ष और माला बेचते हुए नजर आई थीं।

शादी का समारोह मंदिर परिसर के बाहर स्थित गुरुमंदिरम में आयोजित किया गया। इस समारोह में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिनमें एम. वी. गोविंदन, केरल के मंत्री वी. शिवनकुट्टी और सीपीआई(एम) के जिला सचिव ए. ए. रहीम भी मौजूद थे।

शादी के बाद दंपती ने मीडिया से बातचीत की और अपनी प्रेम कहानी साझा की। फुरमान के अनुसार, दोनों की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। करीब छह महीने तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। हमने केरल में इस जगह पर शादी करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि हमें नयनार मंदिर पसंद है। वहीं मोनालिसा ने कहा कि हमने छह महीने तक एक-दूसरे को डेट किया।

इस जोड़े ने अपने छह महीने के रिश्ते को “साठ साल के प्यार” जैसा बताया। फुरमान खान ने कहा, “हम फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। हम साथ काम कर रहे थे। हमने बातचीत शुरू की। मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया। मैंने शुरुआत में मना कर दिया था, लेकिन मोनालिसा ने मुझे मना लिया।”

मोनालिसा ने यह भी बताया कि उनका परिवार इस शादी के खिलाफ था क्योंकि वे चाहते थे कि वह किसी और से शादी करें। मुझे यह पसंद नहीं था और मैंने मना कर दिया।

Prev Article
7 मजदूरों की मौत: मिट्टी में दफन हुईं खुशियां; हादसे से कई घरों की उम्मीदें भी टूटी

Articles you may like: