🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पास आया, तान दी पिस्तौल... कुछ यूं बाल-बाल बचे फारूक अब्दुल्ला

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि फारुक अब्दुल्ला जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल के रूप में हुई है, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया।

By लखन भारती

Mar 12, 2026 01:10 IST

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूबे के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला उस समय बाल-बाल बच गए जब उनपर एक शख्स ने फायरिंग करने की कोशिश की। हालांकि, फारूक अब्दुल्ला पर आरोपी गोली नहीं चला पाया। बाद में उसने गोली चलाई जो फारूक अब्दुल्ला को नहीं लगी। बताया जा रहा है कि ये फायरिंग उस समय हुई जब फारूक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। हालांकि, इस घटना में फारूक अब्दुल्ला सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस की जांच में पता चला है कि इस शादी में शामिल होने के लिए फारूक अब्दुल्ला के साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी भी आए थे। इस घटना में सुरेंद्र चौधरी को मामूली चोटें आई हैं। उनको प्राथमिक इलाज दिया जा चुका है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि फारूक अब्दुल्ला जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि फारूक अब्दुल्ला अपने कुछ साथियों के साथ शादी समारोह में पहुंचे हैं। उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी दिख रहे हैं। इसी दौरान आरोपी पीछे से आता है। फारूक अब्दुल्ला के करीब पहुंचता है और उनकी कनपटी के पास पिस्तौल लगा देता है लेकिन किसी वजह से वह उस समय गोली नहीं चला पाता। कनपटी पर पिस्तौल लगाने की वजह से फारूक अब्दुल्ला आगे की तरफ झुकते हैं। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उसे गिरफ्तार कर लेते हैं।

बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी वहां एक कार्यक्रम में मौजूद थे। पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल के रूप में हुई है, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पुष्टि कर रही है कि उसके निशाने पर कौन था।

जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान गोलियां चलाई गईं, जबकि जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, जो कथित तौर पर नशे में था। फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम दोनों सुरक्षित हैं। आगे की जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही है।

Prev Article
स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा, लोकसभा ने ध्वनिमत से किया खारिज

Articles you may like: