28 मार्च 2026 से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत होने वाली है। टूर्नामेंट को शुरू होने में करीब 2 सप्ताह का समय बचा हुआ है। उद्घाटन मैच IPL के पिछले सीजन के विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाली है। सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट चुकी है। उससे ठीक पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने IPL में हिस्सा लेने वाली सभी 10 टीमों के लिए चेतावनी जारी की है।
BCCI ने IPL में अभ्यास और पिच के इस्तेमाल को लेकर कई नियम लागू किए हैं। रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार सभी 10 फ्रेंचाइजी और राज्य क्रिकेट एसोसिएशन को यह निर्देश दे दिया गया है। कौन-कौन से हैं BCCI के नए नियम? क्या है IPL का शेड्यूल?
नेट का इस्तेमाल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभ्यास के दौरान कोई भी टीम अपने विरोधी टीम का नेट इस्तेमाल नहीं कर सकेगी। प्रत्येक टीम को अपने अलग नेट की व्यवस्था करनी होगी। अगर एक ही समय पर अभ्यास किया जा रहा हो, तभी भी एक टीम दूसरे टीम का नेट इस्तेमाल नहीं कर सकेगी। थ्रो डाउन के मामले में भी यह नियम लागू रहेगा।
नियम में बताया गया है कि अगर कोई टीम निर्धारित समय से पहले अपना अभ्यास खत्म कर लेती है तब भी दूसरी टीम उनके 'रेंज हिटिंग' विकेट का उपयोग नहीं कर सकेगी।
मुख्य पिच पर नहीं कर सकेंगे अभ्यास
BCCI के नियमानुसार मैच जिस पिच पर खेला जाएगा उस पिच पर अभ्यास नहीं किया जा सकेगा। कोई भी फ्रेंचाइजी अपने पहले होम मैच के 4 दिन पहले से उस स्टेडियम के मुख्य पिच पर अभ्यास मैच नहीं खेल सकेगी। मैच के लिए पिच को अच्छी तरह से तैयार करने के लिए ही यह फैसला लिया गया है।
बोर्ड ने उस समयसीमा के दौरान अभ्यास करने के लिए राज्य क्रिकेट संगठन को वैकल्पिक मैदान की व्यवस्था करने की हिदायत दी है। BCCI ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इसके लिए राज्य क्रिकेट संस्था फ्रेंचाइजी से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूल सकेगी।
क्या है IPL 2026 का शेड्यूल?
28 मार्च - RCB-SRH
29 मार्च - MI-KKR
29 मार्च- KKR-MI
30 मार्च - CSK-RR
30 मार्च - RR-CSK
31 मार्च - PBKS-GT
1 अप्रैल - DC-LSG
2 अप्रैल - KKR-SRH
3 अप्रैल - CSK-PBKS
3 अप्रैल - PBKS-CSK
4 अप्रैल - MI-DC
4 अप्रैल - RR-GT
5 अप्रैल - RCB-CSK
5 अप्रैल - SRH-LSG
5 अप्रैल - DC-SRH
6 अप्रैल - KKR-PBKS
7 अप्रैल - MI-RR
7 अप्रैल - RR-MI
8 अप्रैल - DC-GT
9 अप्रैल - KKR-LSG
10 अप्रैल - RCB-RR
10 अप्रैल - RR-RCB
11 अप्रैल - CSK-DC
11 अप्रैल - PBKS-SRH
12 अप्रैल - RCB-MI
12 अप्रैल - MI-RCB
12 अप्रैल - LSG-GT