🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

शुक्रवार को बंद के दिन नहीं आए ऑफिस तो कार्यजीवन से कट जाएगा एक दिन - नवान्न ने किया स्पष्ट

नवान्न ने अपनी विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी सरकारी शिक्षण संस्थान बंद नहीं रहेगा।

बकाया DA की मांग पर संग्रामी संयुक्त मंच जैसे 3 संगठनों ने शुक्रवार (13 मार्च) को बंद बुलायी है। बताया जाता है कि 13 मार्च को राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों और सरकारी ऑफिसों में हड़ताल करने का आह्वान किया गया है। हालांकि नवान्न की ओर से गुरुवार को इस बाबत एक विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट कर दिया गया है कि सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त कोई भी शिक्षण संस्थान शुक्रवार को बंद नहीं रहेगा।

साथ ही कहा गया है कि अगर शुक्रवार को कोई कर्मचारी ऑफिस नहीं जाता है तो उसका कैजुअल लीव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिन 3 संगठनों ने हड़ताल बुलायी है उनमें संग्रामी संयुक्त मंच, सरकारी कर्मचारी परिषद और संयुक्त मंच शामिल है, जो शुक्रवार को राज्य भर के सभी सरकारी ऑफिसों, शैक्षणिक संस्थानों में हड़ताल की मांग कर रहे हैं। हालांकि अस्पताल व परिवहन आदि इमरजेंसी सेवाओं को हड़ताल की सीमा से बाहर रखा गया है।

बताया जाता है कि कई शिक्षक संगठन भी इस हड़ताल में शामिल होने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर नवान्न से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि शुक्रवार को कैजुअल लीव नहीं लिया जा सकेगा और न ही हाफ-डे की छुट्टी को ही स्वीकार किया जाएगा। अगर कोई कर्मचारी शुक्रवार को ऑफिस नहीं जाता है तो उसके कार्यजीवन से एक दिन काट लिया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं, अनुपस्थिति कर्मचारी के लिए वह दिन 'नो सैलरी डे' होगा।

हालांकि यह कहा गया है कि अगर कोई कर्मचारी अस्पताल में भर्ती हो, परिवार में अचानक कोई हादसा हो जाए, कोई बुरी तरह से बीमार हो, चाईल्ड केयर लीव, मैटरनिटी लीव या फिर पहले से ही अगर किसी कर्मचारी ने Earned Leave ले रखा हो तो उसका मामला अलग होगा।

Prev Article
LPG सिलेंडर आपूर्ति समस्या : जगन्नाथ मंदिर दीघा से नैहाटी में बड़ो मां के मंदिर तक - प्रभावित हो रहा रहा भोग वितरण
Next Article
ऑफिस जाते समय छाता लेकर निकले या नहीं? क्या कहता है बारिश को लेकर मौसम का पूर्वानुमान?

Articles you may like: