🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

घर में खत्म हो गया LPG सिलेंडर? किचन में रखें ऐसी मशीनें जिनसे पका सकेंगी स्वादिष्ट व हेल्दी भोजन

किचन में काम आने वाली वैसी मशीनें जिनमें बहुत ही कम बिजली का उपयोग कर बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी भोजन बना सकती हैं।

By Moumita Bhattacharya

Mar 12, 2026 21:11 IST

इस समय अगर देशभर की प्रत्येक गृहिणी को कोई चिंता सता रही है तो वह है रसोई गैस की। क्या होगा अगर सिलेंडर खत्म हो गया? पति, बच्चे और परिवार के सदस्यों का कैसे होगा गुजारा? क्या होगा अगर सही समय पर बुक करने के बावजूद सिलेंडर मिलने में हुई देर? हालांकि केंद्र सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि सिलेंडर की आपूर्ति में कोई समस्या नहीं हो रही है। राज्य सरकार भी कमर कस कर इस समस्या से निपटने की कोशिशों में जुट गयी है।

लेकिन दो महीनों का सिलेंडर बुक करने के बीच की समय सीमा लगातार बढ़ रही है जो चिंता का सबब बना हुआ है। इस बारे में गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार अब ग्रामीण इलाकों में 45 दिनों के बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक किया जा सकता है और शहरी इलाकों में समय सीमा को 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिनों का कर दिया गया है।

पर क्या आप जानती हैं, बिना गैस का चुल्हा जले भी आप बड़े आराम से खाना पका सकती हैं? जी नहीं, हम बच्चों की तरह 'No Gas Cooking' की बात नहीं कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं किचन में काम आने वाली उन मशीनों के बारे में जिनमें बहुत ही कम बिजली का उपयोग कर बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी भोजन बना सकती हैं। खास बात यह है कि अगर इन मशीनों की मदद से आप सुबह के अपने बेड-टी से लेकर रात का डिनर तक बड़ी आसानी से बना सकती हैं।

तो चलिए आपको 'No Gas Cooking' के साथ-साथ भोजन पकाने के कुछ हेल्दी 2-in-1 विकल्पों यानी मशीनों के बारे में बताते हैं -

इंडक्शन कूकटॉप

अब तक तो आपने ऐसी कई खबरें पढ़ ली होंगी, जिसमें बताया गया कि गैस की किल्लत बढ़ने के साथ ही इंडक्शन कूकटॉप की मांग भी बढ़ गयी है। यकीन मानिए, यह ऐसा मशीन है जिसमें आप रोटियां सेंककर उन्हें फुलाने से लेकर तला-भुना और रसेदार सब्जियां तक पका सकेंगी। सिर्फ इस मुश्किल दौर में ही नहीं बल्कि एक बार खरीदा हुआ इंडक्शन कूकटॉप आपके लिए सालों-साल मददगार बना रहेगा।

इलेक्ट्रिक केटली

इस लिस्ट में अगला नाम इलेक्ट्रिक केटली का है। एक इलेक्ट्रिक केटली कितना हेल्पफुल होता है, यह आप हॉस्टल में रह चुके किसी छात्र-छात्रा से पूछे। पानी उबालना, अंडे उबालना, हल्के-फुल्के सूप बनाना, मैगी बनाने से लेकर चाय और कॉफी तक...हर काम में यह एक मशीन आपकी मदद करेगी।

राइस कूकर

इंडक्शन की तरह ही राईस कूकर भी आपका बाद में भी साथ निभाएगा। चावल पकाना हो या दाल, सब्जियों को उबालना अथवा उनका सूप बनाना तक, राईस कूकर के लिए यह सब बाएं हाथ का खेल है। इसमें आप भाप से पकने वाले व्यंजन आसानी से बना सकती हैं। जरूरी है तो बस पानी का अंदाज लगाने की...तो हुआ न यह हेल्दी भी।

एयर फ्रायर

शाम का स्नैक्स हो या डिनर की तैयारी, एयर फ्रायर से अच्छा विकल्प और नहीं मिल सकता। गैस या इंडक्शन पर तले हुए पकौड़े या समोसे आदि बनाने में भी अधिक तेल की जरूरत होती है लेकिन एयर फ्रायर में बस ऑयल ब्रश करें और आपका काम हो गया। यह न सिर्फ गैस की बचत करेगा बल्कि आपको स्वास्थ्य के साथ-साथ व्यंजनों के ज्यादा विकल्प भी उपलब्ध करवाएगा। इसमें आप नॉन-वेज, कबाब, बर्गर पैटी, स्नैक्स, चिप्स आदि भी आसानी से पका सकेंगी।

माइक्रोवेव अवन

अगर आपके किचन में माइक्रोवेव-अवन है तो यह सोने पर सुहागा से कम नहीं है। इसमें आप खाना को गर्म करने के साथ-साथ पका सकेंगी। बेकिंग के लिए माइक्रोवेव अवन आदर्श होते हैं। इसमें सिर्फ केक ही नहीं बल्कि पिज्जा, बिस्कुट, कूकीज़ आदि बना सकती हैं।

Prev Article
क्या इंडक्शन कुकर पर पानी गिरने से करंट लग सकता है? जानिए इसकी सच्चाई

Articles you may like: