सफेद रंग मानसिक रूप से शांति और सुकून का प्रतीक है। यह तनाव कम करने में भी मदद करता है। सफेद कपड़े पहनने से यह एक आकर्षक और इनहैंस लूक को प्रस्तुत करते है। यह किसी भी रंग या एक्सेसरीज के साथ आसानी से मैच भी हो जाते हैं। विशेषकर ऑफिस, स्कूल या ऑफिसियल मीटिंग में सफेद कपड़े पहनना अनुशासन और पेशेवर इमेज को दर्शाता है।
लेकिन सफेद कपड़ोंके इस्तेमाल से कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है जैमे सफेद कपड़ों का दल्दी पीला पड़ जाना। इसका मुख्य कारण पसीना, तैलीय त्वचा, धूल, गलत धुलाई और पानी में मौजूद रसायन हैं। पसीने में मौजूद नमक और यूरिया कपड़े के रेशों में जमकर हवा और गर्मी के संपर्क में आने पर पीला दाग छोड़ते हैं। इसी तरह डियोड्रेंट और परफ्यूम में मौजूद केमिकल्स भी धीरे-धीरे कपड़ों को पीला कर सकते हैं।
सफेद कपड़े पीले होने से बचाने के तरीके
पीलेपन से बचाने के लिए सबसे पहला कदम यह है कि पसीने या तेल के संपर्क में आने के बाद कपड़े तुरंत धोएं। गर्मियों में ज्यादा पसीना आता है, इसलिए सफेद कपड़े पहनने के बाद जल्द धुलाई आवश्यक है। इसके अलावा फैब्रिक सॉफ्टनर और डिटर्जेंट का सही मात्रा में इस्तेमाल करें। ज्यादा डिटर्जेंट या सॉफ्टनर से कपड़ों में रसायन जमा होकर पीले दाग का कारण बन सकते हैं।
सफेद कपड़े धोते समय गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा, नींबू का रस या सफेद सिरका डालकर धोना भी प्रभावी तरीका है। ये प्राकृतिक तत्व कपड़े की चमक को बरकरार रखते हैं और दाग हटाने में मदद करते हैं।
भंडारण और रख-रखाव
सफेद कपड़े लंबे समय तक फोल्ड करके रखने पर भी पीले पड़ने लगते हैं। नमी, धूल और हवा में मौजूद प्रदूषण कपड़ों के रेशों के साथ रासायनिक प्रतिक्रिया करते हैं। इसलिए सफेद कपड़ों को एयरटाइट बैग में रखें और हर 3 महीने में धूप में 15 से 20 मिनट के लिए रखें। इससे कपड़ों की सफेदी और सॉफ्टनेस बनी रहती है।
दाग हटाने के आसान उपाय
अगर सफेद कपड़ों पर दाग लग जाए तो उसे तुरंत सामान्य पानी से धोएं। कई बार सिर्फ पानी से धोने पर 80% दाग निकल जाते हैं। जिद्दी दागों के लिए गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा, नींबू का रस और सफेद सिरका मिलाकर कपड़ों को 4 घंटे तक भिगोएं और फिर डिटर्जेंट से साफ करें। हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल भी पीले दाग हटाने में कारगर है।
सफेद कपड़ों की सुरक्षा और चमक बनाए रखें
सफेद कपड़े पहनते समय पसीना, डियोडोरेंट या परफ्यूम सीधे कपड़े पर न लगाएं। पहले त्वचा पर लगाएं और सूखने के बाद कपड़े पहनें। क्लोरीन या ऑक्सीजन ब्लीच का सीमित और सही उपयोग करें। सही तरीके से धोने और सुखाने से सफेद कपड़ों की नई जैसी चमक लंबे समय तक बनी रहती है।
इस तरह सफेद कपड़ों की देखभाल में थोड़ी सावधानी, सही धुलाई और रख-रखाव के नियमों को अपनाकर आप उन्हें लंबे समय तक चमकदार और नई जैसी रख सकते हैं।