🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

उच्च माध्यमिक परीक्षा की कॉपी जांचने के काम से शिक्षकों को नहीं दी जा सकती छुट्टी : काउंसिल

स्कूलों के प्रधानशिक्षकों को भेजे गए इस पत्र में काउंसिल की ओर से कहा गया है कि इस साल माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की भारी कमी है।

By Moumita Bhattacharya

Mar 10, 2026 18:44 IST

पश्चिम बंगाल उच्च शिक्षा काउंसिल ने सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों को पत्र लिखकर यह सूचित किया है कि इस साल उच्च माध्यमिक परीक्षा की कॉपियों को जांचने के काम से शिक्षकों को छूट नहीं दी जा सकती है। स्कूलों के प्रधानशिक्षकों को भेजे गए इस पत्र में काउंसिल की ओर से कहा गया है कि इस साल माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की भारी कमी है। इस वजह से शिक्षकों को मूल्यांकन के काम से छुट्टी देना संभव नहीं है।

अपने पत्र में उच्च माध्यमिक काउंसिल ने बताया है कि राज्य में छात्रों की तुलना में शिक्षकों की संख्या काफी कम है। इस वजह से जितने भी उपलब्ध शिक्षक थे उन सभी को कॉपियों को जांचने के काम में लगाया गया है। इस बाबत उच्च शिक्षा काउंसिल के एक अधिकारी ने बताया कि कॉपियों को जांचने के काम से छुट्टी देने के जितने भी आवेदन मिले हैं, सामान्य रूप से उन सभी अनुरोधों को अस्वीकार कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि सेमेस्टर प्रणाली के तहत इस साल उच्च माध्यमिक की परीक्षाएं आयोजित हुई थी। चौथे व अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 फरवरी को समाप्त हुई थी। सितंबर में तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा ली गयी थी। इस परीक्षा में जो परीक्षार्थी असफल हो गए थे, उन्हें चौथे सेमेस्टर के साथ ही तीसरे सेमेस्टर की सप्लीमेट्री परीक्षा देने का भी मौका दिया गया था। इसके साथ ही पुराने वार्षिक पद्धति से भी उच्च माध्यमिक की परीक्षा में असफल रहे परीक्षार्थियों का आखिरी बैच इस साल परीक्षा दे रहा था।

बताया जाता है कि इस साल उच्च माध्यमिक की परीक्षा में करीब 7.5 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। शिक्षकों की कमी के मद्देनजर उच्च माध्यमिक काउंसिल ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों को भी निरीक्षक नियुक्त किया था।

Prev Article
UPSC सिविल सर्विसेज 2025: तीसरे प्रयास में अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर

Articles you may like: