🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्या 'रामायण' के सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फोटो हुई लीक? जानिए वायरल फोटो की सच्चाई

क्या सच में फिल्म के सेट से यह फोटो लीक हुई है? इस वायरल पोस्ट की क्या सच्चाई है?

By Moumita Bhattacharya

Mar 10, 2026 18:08 IST

इस साल दीवाली के समय नीतीश तिवारी की मल्टीस्टारर फिल्म 'रामायण' का पहला पार्ट रिलीज होने वाला है। फिल्म में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) निभा रहे हैं जबकि माता सीता के किरदार में साउथ स्टार साई पल्लवी (Sai Pallavi) नजर आने वाली है। फिल्म में हनुमान का किरदार सनी देओल (Sunny Deol) निभाएंगे।

हाल ही में सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और साई पल्लवी की एक फोटो काफी वायरल हुई है जिसमें दोनों श्री राम और माता सीता के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'रामायण' के सेट से यह लीक हुई फोटो है। क्या सच में फिल्म के सेट से यह फोटो लीक हुई है? इस वायरल पोस्ट की क्या सच्चाई है?

क्या सच में फिल्म के सेट से लीक हो गयी फोटो?

इस फोटो की सच्चाई का खुलासा छोटे पर्दे के एक्टर आशीष शर्मा (Ashish Sharma) ने किया है। जी हां, यह वहीं आशीष शर्मा हैं जो कुछ साल पहले टीवी शो 'सिया के राम' में भगवान श्री राम का किरदार निभाते नजर आए थे। शो में माता सीता का किरदार मदिराक्षी मुंडले ने निभाया था। आशीष शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दो फोटो शेयर किया है। एक शो 'सिया के राम' से उनकी और मदिराक्षी मुंडले की फोटो है, जिसमें दोनों सिया-राम के गेटअप में नजर आ रहे हैं।

वहीं दूसरी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल फोटो है जिसमें कथित तौर पर रणबीर कपूर और साई पल्लवी नजर आ रहे हैं। लेकिन इस फोटो की सच्चाई का खुलासा करते हुए आशीष ने लिखा है, 'एक और लीक हुआ 'ओरिजीनल' फोटो। AI मेरे बालों को नहीं बदल सका।' इससे साबित होता है कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जो फोटो वायरल हो रही है, वह दरअसल आशीष शर्मा के शो 'सिया के राम' की है।

इस फोटो में आशीष शर्मा के चेहरे को बदलकर रणबीर कपूर और मदिराक्षी मुंडले के चेहरे को बदलकर साई पल्लवी का चेहरा लगा दिया गया है।

बता दें, नीतीश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का पहला पार्ट इस साल दीवाली के मौके पर और दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

Prev Article
यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका को पिता ने किया संपत्ति से बेदखल

Articles you may like: