🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

टॉलीवुड के टेक्निशियंस को फिर से मिलेगा 'स्वास्थ्य साथी' का लाभ, देव के अनुरोध पर ममता बनर्जी की घोषणा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इसे फिर से शुरू करने का अनुरोध करते हुए देव ने पत्र भी लिखा था जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है।

By Moumita Bhattacharya

Mar 12, 2026 17:55 IST

बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री के 7000 टेक्निशियंस के लिए बड़ी खुशखबरी। सांसद व एक्टर देव की पहल पर एक बार फिर से टेक्निशियंस को राज्य सरकार की स्वास्थ्य बीमा परियोजना 'स्वास्थ्य साथी' का लाभ फिर से मिलना शुरू होगा। इस बात की घोषणा दीपक अधिकारी उर्फ देव ने खुद अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक संदेश पोस्ट कर की है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बता दिया है कि टॉलीगंज के टेक्निशियन स्टूडियो में सभी टेक्निशियन्स के लिए विशेष शिविर का आयोजन कब किया जाने वाला है।

गौरतलब है कि टेक्निशियन स्टूडियो में काम करने वाले टेक्निशियंस को पहले 'स्वास्थ्य साथी' परियोजना का लाभ मिलता था। लेकिन पिछले वित्तीय वर्ष में इस परियोजना को टेक्निशियंस के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद से ही टॉलीवुड स्टार व घाटाल से सांसद देव काफी चिंतित थे।

उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इसे फिर से शुरू करने का अनुरोध करते हुए पत्र भी लिखा था। देव के अनुरोध को स्वीकार करते हुए ममता बनर्जी ने एक बार फिर से 7000 टेक्निशियन और उनके परिवार को 5 लाख रुपए की स्वास्थ्य बीमा परियोजना का लाभ पहुंचाने का आदेश दिया है।

कब लगेगा शिविर?

देव ने अपने पोस्ट में लिखा है कि 14 मार्च (शनिवार) को इस बाबत टॉलीगंज के टेक्निशियन स्टूडियो में एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में देव ने टॉलीवुड में काम करने वाले सभी टेक्निशियन से अनुरोध किया है कि उक्त शिविर में पहुंचकर अपना नाम जरूर रजिस्टर करवाएं।

गौरतलब है कि फेडरेशन ऑफ सिने टेक्निशियंस एंड वर्कर्स ऑफ ईस्टर्न इंडिया (FCTWEI) के अधीन काम करने वाले हजारों कर्मचारी, जिन्हें पहले स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलता था, वह बंद हो गया था। इस वजह से अगर कोई कर्मचारी बीमार पड़ता था तो उसे व उसके परिजनों को समस्या में पड़ना पड़ रहा था। अब 'स्वास्थ्य साथी' कार्ड की सुविधा फिर से मिलना शुरू होने के बाद इन कर्मचारियों और इनके परिवारों को सुविधा होगी। सरकारी और चुनिंदा निजी अस्पतालों में अब ये कर्मचारी निःशुल्क इलाज का लाभ उठा सकेंगे।

Prev Article
SSC भर्ती घोटाला में ईडी ने पूर्व शिक्षा सचिव को तलब किया
Next Article
ऑफिस जाते समय छाता लेकर निकले या नहीं? क्या कहता है बारिश को लेकर मौसम का पूर्वानुमान?

Articles you may like: