🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

CSK को लगा बड़ा झटका, 14 करोड़ के खिलाड़ी प्रशांत वीर को लगी चोट, क्या IPL में खेलेंगे?

मैच में खेलते वक्त प्रशांत वीर को कंधे पर चोट आयी है। इसकी वजह से अब IPL में उनके खेलने पर सवाल खड़ा हो गया है।

By Navin Paul, Posted By : Moumita Bhattacharya

Jan 23, 2026 16:39 IST

IPL की मिनी नीलामी में कई रिकॉर्ड बने थे। इसमें प्रशांत वीर शामिल हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। प्रशांत वीर पहले ऐसे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं जिन्हें IPL की नीलामी में इतनी बड़ी रकम मिली। अब उनकी वजह से ही CSK को जोरदार धक्का लगा है।

रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की टीम में खेलते हुए लखनऊ में वह झारखंड के खिलाफ खेल रहे थे। वहीं मैच में खेलते वक्त प्रशांत वीर को कंधे पर चोट आयी है। इसकी वजह से अब IPL में उनके खेलने पर सवाल खड़ा हो गया है।

प्रशांत वीर को कैसे लगी चोट?

मैच के पहले दिन ही 30वें ओवर में यह घटना घटी। उत्तर प्रदेश फिल्डिंग कर रहा था। झारखंड के बैटर शिखर मोहन ने मिड ऑफ की तरफ एक शॉट मारा। उनके शॉट को रोकने में प्रशांत वीर ने डाईव मारा। उन्होंने गेंद को रोक तो दिया लेकिन उनकी लैंडिंग ठीक से नहीं हो पायी। वह अपने दाएं कंधे पर ही गिर पड़े।

तुरंत मैदान में फिजियो को भेजा गया। दर्द को कम करने के लिए स्प्रे तो किया गया लेकिन उससे दर्द कम नहीं हुआ। बताया जाता है कि इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। अस्पताल ले जाकर उनका स्कैन किया गया और रिपोर्ट में ग्रेड 2 का चोट सामने आया। इसकी वजह से उन्हें अगले 3 सप्ताह तक मैदान से बाहर रहने की सलाह दी गयी है।

IPL में खेल सकेंगे प्रशांत वीर?

प्रशांत वीर को ऐसे समय में चोट आयी है जब IPL को शुरू होने में मात्र 2 महीने का समय रह गया है। 3 सप्ताह बाद चोट कम होने के बाद उन्हें रिहैब में कुछ समय बिताना पड़ेगा। इसके बाद ही मैदान में उतर पाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि IPL से पहले वह शायद ही फिट हो पाएंगे। साथ ही यह भी संभावना जतायी जा रही है कि उन्हें कुछ मैचों में बाहर रहना पड़ सकता है।

Prev Article
पंत-श्रेयस की आईपीएल सैलरी के बराबर बिकी पाकिस्तान सुपर लीग की हैदराबाद टीम, सियालकोट भी हुआ शामिल
Next Article
वरुण के स्पिन का जादू और हार्दिक का ऑल-राउंड प्रदर्शन, भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराया

Articles you may like: