🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्या बढ़ सकता है फ्लाइट का किराया? ईंधन की समस्या के बीच पश्चिम एशियाई युद्ध का असर उड़ानों पर

उड़ानों को निर्धारित से ज्यादा समय लगने के साथ-साथ अधिक ईंधन भी खर्च करना पड़ रहा है। इस वजह से अतिरिक्त खर्च का दबाव अब किराए के रूप में यात्रियों पर भी पड़ने वाला है।

By Moumita Bhattacharya

Mar 12, 2026 23:01 IST

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की वजह से ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस वजह से अब एयरलाइंस कंपनियों ने भी टिकट की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है। एशिया और यूरोप के लगभग सभी एयरलाइंस कंपनियों ने किराया बढ़ाने का फैसला ले लिया है।

युद्ध की वजह से सभी एयरलाइंस कंपनियों को अपनी उड़ानों का संचालन घुमाकर और लंबे रूट से करना पड़ रहा है ताकि वॉर-ज़ोन में प्रवेश करने से बचा जा सकें और यात्रियों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया जा सके। इस वजह से उड़ानों को निर्धारित से ज्यादा समय लगने के साथ-साथ अधिक ईंधन भी खर्च करना पड़ रहा है। इस वजह से अतिरिक्त खर्च का दबाव अब किराए के रूप में यात्रियों पर भी पड़ने वाला है।

Deccan Herald की मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 28 फरवरी से 10 मार्च के बीच करीब 43,000 उड़ानें जो पश्चिम एशिया में जाने व आने वाली थी, को रद्द कर दिया गया है।

एयरलाइंस कंपनियां कितना बढ़ा सकती है किराया?

एयर एशिया

दक्षिणपूर्व एशिया की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी एयर एशिया ने किराया बढ़ाने की घोषणा तो की है, लेकिन कितना बढ़ाया जाएगा इस बाबत कोई खुलासा नहीं किया है। एयरलाइंस कंपनी की ओर से कहा गया है कि हम हर तरफ अपनी नजरें बनाए हुए हैं और जैसी आवश्यकता होगी उसके आधार पर ही काम किया जाएगा।

एयर इंडिया

12 मार्च से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलु और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के किराए में वृद्धि की है। घरेलु उड़ानों में 12 मार्च से जहां ₹399 का सर्चार्ज लगेगा वहीं दक्षिण एशिया, पश्चिम एशिया और मिडिल ईस्ट के लिए दक्षिणपूर्व एशिया किराए में सर्चार्ज $40 (लगभग ₹3,680) से बढ़ाकर $60 (लगभग ₹5,520) कर दिया जाएगा। वहीं अफ्रीका के लिए यह $60 (लगभग ₹5,520) से बढ़ाकर $90 (लगभग ₹8,280) कर दिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 18 मार्च से यूरोप के लिए सर्चार्ज $25 बढ़कर $125 हो जाएगा। यानी यह लगभग ₹11,500 के आसपास होगा। वहीं उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्चार्ज $50 बढ़कर $200 कर दिया जाएगा, जो लगभग ₹18,400 के बराबर होगा।

बताया जाता है कि हॉन्ग-कॉन्ग, जापान और दक्षिण कोरिया के लिए सर्चार्ज की घोषणा बाद में की जाएगी।

कैथे पैसिफिक

इस एयरलाइंस कंपनी ने 18 मार्च से अपना सर्चार्ज लगभग दोगुना करने की घोषणा की है। लंबी दूरी की उड़ानों पर सर्चार्ज को बढ़ाकर भारतीय मुद्रा में लगभग ₹13,968 कर दिया जाएगा। एयरलाइंस ने बताया है कि छोटी और मध्यम दूरी की उड़ानों का सर्चार्ज भी इसी अनुपात में बढ़ाया जाएगा।

एयर न्यूजीलैंड

एयरलाइंस ने 10 मार्च को घोषित किया था कि वह किराया बढ़ाएगा लेकिन कितना इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी थी। सिर्फ इतना कहा गया था कि ईंधन की कीमतें अगर बढ़ी रहती है तो किराए में समायोजित तरीके से बदलाव किया जाएगा। साथ ही कंपनी ने अपनी अर्निंग्स गाइडेंस को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है।

स्पाइस जेट

कंपनी के संस्थापक अजय सिंह ने मीडिया बयान में कहा कि ईंधन पर सर्चार्ज लगाने के अलावा और कोई उपाय नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार जेट ईंधन की कीमतें कम करती है तो मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि अगर ईंधन की कीमतें इसी तरह से बढ़ती रही तो विमानों को बैठा दिया जा सकता है और एयरलाइंस कंपनी अपने विस्तार के बारे में दोबारा सोच-विचार कर सकती है।

Prev Article
अफवाहों पर विराम! मुजतबा खामेनेई का पहला वीडियो संदेश जारी, ट्रंप को चेताया - होर्मुज जलसंधि पर बड़ा बयान
Next Article
UAE से बाहर फंसे हैं वहां काम करने वाले कर्मचारी! क्या कंपनी कर सकती है टर्मिनेट - क्या कहता है कानून?

Articles you may like: