🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कहां देख सकेंगे PM नरेंद्र मोदी की 'हाई वोल्टेज' जनसभा का LIVE?

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस जनसभा को लेकर काफी उत्साहित हैं।

By Moumita Bhattacharya

Mar 14, 2026 12:41 IST

अभी तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। हालांकि यह कोई चुनावी सभा नहीं है लेकिन भाजपा इस जनसभा के साथ ही अपना चुनावी अभियान शुरू करने वाली है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस जनसभा को लेकर काफी उत्साहित हैं। शनिवार को हो रही इस जनसभा के साथ 'परिवर्तन यात्रा' का समापन होगा।

सुबह से ही नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए ब्रिगेड की ओर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक रवाना हो चुके है। मिनी बस, छोटी गाड़ियों, ट्रेन व छोटे ट्रक के अलावा मेट्रो से भी भाजपा समर्थक जनसभा में पहुंच रहे हैं। अगर आप ब्रिगेड मैदान में नहीं पहुंच पा रहे हैं तो वर्चुअली इस जनसभा का Live प्रसारण देख सकते हैं।

कहां-कहां वर्चुअली देख सकेंगे पीएम मोदी का संबोधन?

भाजपा के आधिकारिक X हैंडल पर सभा को Live प्रसारित किया जाएगा।

पार्टी के आधिकारिक YouTube और Facebook प्रोफाइल से भी Live प्रसारित किया जाएगा।

भाजपा के आधिकारिक वेबसाइट से सीधे तौर पर इस Live को देखा जा सकता है।

बता दें, नरेंद्र मोदी की सभा के लिए ब्रिगेड में करीब 80 फुट चौड़ा मंच बनाया गया है। इस मंच को दक्षिणेश्वर मंदिर की एक विशालाकार फोटो से सजाया गया है। इसके साथ ही दार्जिलिंग के चाय बगान और बांकुड़ा के टेराकोटा कलाकारी की फोटो से भी सजाया गया है।

क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान दोपहर 1.20 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। वहां से हेलिकॉप्टर से दोपहर 1.45 बजे रेस कोर्स के हेलीपैड पर उनको उतरना है। वहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिगेड परेड ग्राउंड के सभामंच पर जाएंगे। दोपहर 2.45 बजे प्रधानमंत्री अपना संबोधन शुरू करेंगे।

Prev Article
ब्रिगेड में कल जनसभा को संबोधित करेंगे नरेंद्र मोदी, कौन से रास्ते रहेंगे बंद और कहां पार्किंग पर रहेगी पाबंदी?
Next Article
'बंगाल की हर महिला पर हमला’,शशि पांजा पर हुए हमले को लेकर अभिषेक ने मोदी पर उठाई उंगली

Articles you may like: