🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पीएम मोदी की ब्रिगेड रैली से पहले रणक्षेत्र बना गिरीश पार्क, शशि पांजा के घर पर हमले का आरोप

राज्य की मंत्री शशि पांजा के घर पर हमला करने का आरोप भाजपा समर्थकों पर लगाया गया है। भाजपा समर्थकों ने बिना वजह हमला करने का आरोप तृणमूल पर लगाया है।

ब्रिगेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने से पहले कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में भाजपा-तृणमूल समर्थकों के बीच हुई झड़प से माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। शनिवार की दोपहर को गिरीश पार्क इलाका किसी रणक्षेत्र से कम नहीं था। राज्य की मंत्री शशि पांजा के घर पर भी हमला करने का आरोप भाजपा समर्थकों पर लगाया गया है।

मंत्री के घर में स्थित उनके ऑफिस की खिड़की व दरवाजों को तोड़ दिया गया है। वहीं भाजपा समर्थकों का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थक बिना वजह ही हमला करने लगे। ब्रिगेड जाने के रास्ते में बस में भी तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया।

बताया जाता है कि पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। एक-दूसरे पर पत्थर फेंके गए, मारपीट हुई।

तृणमूल का आरोप

तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि मंत्री शशि पांजा के घर को निशाना बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी की। तृणमूल समर्थकों को पीटने का आरोप भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया गया। आरोप लगाया गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस से उतरकर तृणमूल पर हमला किया।

इस बारे में मंत्री शशि पांजा ने अपने आरोप में कहा है कि गुंडों को लेकर ब्रिगेड में रैली कर रही है भाजपा। पत्थर फेंक कर खिड़की के शीशे तोड़ दिए गए। ये हत्यारे हैं। जिस तरह से आक्रमण किया जा रहा है कि वे कोई सामान्य गुंडा नहीं हैं। ये हत्या कर सकते हैं। शशि पांजा ने दावा किया कि करीब 50 तृणमूल कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस हमले में वह खुद भी घायल हो गयी हैं।

भाजपा का आरोप

इस मुद्दे पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि सभा में जाते समय भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल ने हमला किया। इस हमले में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। कई भाजपा कार्यकर्ताओं की आंख और मुंह पर चोट लगी है। उनके फ्लेक्स को फाड़ दिया गया और ब्रिगेड की सभा में जाते समय बस पर हमला करने का आरोप भी भाजपा ने लगाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मंत्री के घर से ही पत्थरबाजी की गयी थी।

स्थिति को संभालने के लिए पुलिस सड़क पर उतर चुकी है। बताया जाता है कि दोनों पार्टियों से समर्थकों के बीच संघर्ष को रोकने में बऊबाजार थाना के ओसी बाप्पादित्य नस्कर भी घायल हो गए हैं। पत्थरबाजी से उन्हें काफी चोट आयी है। गिरीश पार्क इलाके में सड़क पर पत्थर और ईंट पड़े हुए भी नजर आ रहे हैं जो इस संघर्ष की कहानी को खुद सुना रहे हैं। परिस्थिति को संभालने के लिए मौके पर DC सेंट्रल इंदिरा मुखोपाध्याय पहुंच चुकी हैं। इलाके में बड़ी संख्या में रैफ (RAF) को तैनात किया गया है।

Prev Article
Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता में ब्रिगेड रैली, सभा से जुड़ी हर खबर का अपडेट
Next Article
'बंगाल की हर महिला पर हमला’,शशि पांजा पर हुए हमले को लेकर अभिषेक ने मोदी पर उठाई उंगली

Articles you may like: