🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पापा बनने वाले हैं टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी देविशा शेट्टी के बेबी शॉवर का वीडियो वायरल हो रहा है। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ही कहा जा रहा था कि देविशा प्रेग्नेंट हैं।

By लखन भारती

Mar 15, 2026 16:12 IST

सूर्यकुमार यादव पिता बनने वाले हैं, उनकी पत्नी देविशा शेट्टी प्रग्नेंट है। उनके बेबी शॉवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान खबर आई थी कि सूर्यकुमार की पत्नी प्रग्नेंट है, लेकिन अब इस वीडियो के सामने आने से इसकी पुष्टि हो गई है। सूर्या और देविशा की शादी को करीब 10 साल हो गए हैं।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता है। बेबी शॉवर के प्रोग्राम से एक दिन पहले ही सूर्यकुमार आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और कोच गौतम गंभीर के साथ मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर गए थे। उनके पास वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी थी। सभी ने बप्पा का आशीर्वाद लिया।

बेबी शॉवर का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा शेट्टी का हाथ पकड़े हुए हॉल में एंट्री लेते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि सूर्यकुमार और देविशा की शादी 7 जुलाई, 2016 को हुई थी। तब सूर्या सिर्फ आईपीएल में खेलते थे। शादी से करीब 5 साल बाद सूर्या ने इंटरनेशनल डेब्यू किया।

सूर्यकुमार यादव अभी टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में ही भारत ने ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीता। भारत पहला देश बना, जिसने अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप जीता। इसी के साथ लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला भी भारत पहला देश है।

सूर्यकुमार यादव क्रिकेट करियर

सूर्यकुमार अब आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे, वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। इंटरनेशनल करियर की बात करें तो सूर्या ने 113 टी20 मैचों में 3272 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में वह 4 शतक और 25 अर्धशतक लगा चुके हैं। 37 वनडे मैचों में उन्होंने 773 रन बनाए हैं। इसके आलावा उन्होंने 1 टेस्ट भी खेला है। आईपीएल में सूर्यकुमार यादव ने 166 मैचों में 4311 रन बनाए हैं। आईपीएल में सूर्या 2 शतक और 29 अर्धशतक लगा चुके हैं।

Prev Article
कैसे आक्रमक होकर खेलने के लिए प्रेरित हुए सैमसन ? न्यूजीलैंड सीरीज के बाद बदली मानसिकता
Next Article
इंडिया का DNA ट्रॉफी जीतना है और हमारा हारना है... पाकिस्तानी दिग्गज ने अपनी ही टीम का उड़ाया मजाक

Articles you may like: