Assembly Election 2026 : पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में चुनाव
पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल को और दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा। 4 मई को मतगणना होगी। पहले चरण में 152 विधानसभा केंद्रों में चुनाव होगा और दूसरे चरण में 142 चरणों में चुनाव होने हैं। चुनाव की घोषणा के बाद से ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है।
2026-03-15 16:30Assembly Election 2026 : किस राज्य में कितने चरण में चुनाव
असम में एक चरण में चुनाव होगा। केरल में एक चरण में चुनाव होगा। पुडुचेरी में एक चरण में चुनाव होगा। इन तीनों राज्यों में 9 अप्रैल को चुनाव और 4 मई को मतगणना होगी। तमिलनाडू में 23 अप्रैल को एक चरण में चुनाव होगा। मतगणना होगी 4 मई को। बंगाल में 2 चरणों में चुनाव। 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को चुनाव व 4 मई को मतगणना।
2026-03-15 16:265 राज्यों में 28.7 लाख लोगों में EVM को लेकर जागरूकता
विधानसभा चुनाव 2026 के लिए असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में ईवीएम को लेकर जागरूकता फैलायी गयी जिसके लिए कुल 717 ईवीएम प्रदर्शन केंद्र (EDC) डीईओ/आरओ और राजस्व उप-विभाग मुख्यालयों पर स्थापित किए गए हैं। मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन (MDV) ने ईवीएम के उपयोग का प्रदर्शन करने के लिए 1,24,172 मतदान केंद्र को कवर किया गया। कुल मिलाकर 28.7 लाख से अधिक लोगों ने जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लिया, जबकि प्रदर्शनों के दौरान 25 लाख से अधिक लोगों ने ईवीएम पर मॉक वोट भी डाला।
2026-03-15 16:22Assembly Election 2026 : चुनाव का सटीक रूप से संचालन ही आयोग का मुख्य लक्ष्य
चुनाव आयोग ने बताया कि 5 राज्य जहां चुनाव होंगे वहां 2.19 लाख से अधिक मतदान केंद्र रहेंगे। चुनाव आयोग के 25 लाख से अधिक अधिकारी तैनात रहेंगे। मतदान कर्मी, सिक्योरिटी फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी भी इसमें शामिल हैं। बिना की बाधा और सटीक रूप से चुनाव का संचालन करना ही चुनाव आयोग का मुख्य लक्ष्य है। 17 करोड़ 40 लाख मतदाता पांचों राज्य में वोट देंगे। अभी तक पश्चिम बंगाल में 6 करोड़ 44 लाख मतदाता हैं। पांच राज्यों में कुल मिलाकर 824 विधानसभा केंद्र हैं। 100 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर ही वेबकास्टिंग होगी।
2026-03-15 16:17I am happy to announce that our Ma-Mati-Manush government has delivered on its promise to all its employees and pensioners, and to lakhs of teachers and non-teaching staff of our educational institutions, as well as employees/ pensioners of our other grant-in-aid instititions
‚Â Mamata Banerjee (@MamataOfficial) March 15, 2026
चुनाव की घोषणा से ठीक पहले ममता बनर्जी ने ROPA 2009 के तहत बकाया DA देने की घोषणा की
विधानसभा चुनावों की घोषणा से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सरकार के कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के लिए ROPA 2009 के तहत बकाया DA मार्च 2026 में देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग की घोषणा के आधार पर ही काम किया जाएगा। क्लिक कर पूरा पढ़ें
2026-03-15 16:12Assembly Election 2026 : ज्ञानेश कुमार ने की बीएलओ की तारीफ
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि संविधान के मुताबिक ही SIR की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वैध मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में रखना ही मुख्य लक्ष्य है। चुनाव की घोषणा से पहले BLO की तारीफ करते आए नजर।
2026-03-15 16:09Assembly Election 2026 : चुनाव आयोग का संवाददाता सम्मेलन शुरू
चुनाव आयोग ने संवाददाता सम्मेलन शुरू किया। सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार। कितने चरणों में होगा चुनाव, सबकी नजरें इसी बात पर टिकी।
2026-03-15 16:03Assembly Election 2026 : थोड़ी देर में ही होगी चुनाव की घोषणा
थोड़ी देर में ही विधानसभा चुनाव की घोषणा करने वाला है चुनाव आयोग। दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से यह घोषणा की जा रही है। चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनाव की घोषणा होगी।