🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बंगाल विधानसभा चुनाव : किस जिले में कब होगा चुनाव? जाने यहां

कुल 294 सीटों पर बंगाल विधानसभा का चुनाव होना है। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। कौन से जिले में कब होगा चुनाव?

राज्य में चुनावी बिगुल फुंका जा चुका है। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के साथ-साथ मतगणना की घोषणा भी कर दी है। पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल को होगा जिसमें 152 सीटों पर चुनाव होने हैं। वहीं दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा जिसमें 142 सीटों पर चुनाव होंगे। कुल 294 सीटों पर बंगाल विधानसभा का चुनाव होना है। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। कौन से जिले में कब होगा चुनाव? आइए जान लेते हैं

पहला चरण (23 अप्रैल)

कूचबिहार (9 सीटें)

अलीपुरदुआर (5 सीटें)

जलपाईगुड़ी (7 सीटें)

कालिम्पोंग और दार्जिलिंग (4 सीटें)

उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर (18 सीटें)

मालदह और मुर्शिदाबाद (34 सीटें)

पश्चिम मिदनापुर और झारग्राम (18 सीटें)

पुरुलिया (9 सीटें)

बांकुड़ा (12 सीटें)

पश्चिम बर्धमान और बीरभूम (20 सीटें)

दूसरा चरण (29 अप्रैल)

नदिया (17 सीटें)

उत्तर 24 परगना (33 सीटें)

दक्षिण 24 परगना (31 सीटें)

कोलकाता (11 सीटें)

हावड़ा (16 सीटें)

हुगली (18 सीटें)

पूर्व बर्दवान (16 सीटें)

Prev Article
बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा - 23 और 29 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना
Next Article
चुनाव के चरण नहीं रखते मायने, भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएंगे मतदाता : तृणमूल, विपक्ष ने किया स्वागत

Articles you may like: